गत शनिवार को काकरोच पार्टी के आंदोलन में शामिल हो कर प्रयागराज में उपद्रव करने वाले युवकों की पहचान की गई तो फल – सब्जी विक्रेता, होटल में सफाई कर्मी और एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी पहचान में आया। इन सभी को गिरफ्तार करके पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
उल्लेखनीय है कि छात्रों के धरना प्रदर्शन की आड़ में प्रयागराज में एक कार में तोड़फोड़ की गई थी। एक कार को पूरी तरह पलट दिया गया था। शिकायतकर्ताओं की ओर से संबंधित थाने पर तीन एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने वायरल वीडियो , सीसीटीवी कैमरे व डिजिटल उपकरणों की मदद से उपद्रव करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों को जेल भेजा गया है। इन उपद्रव करने वालों को जब गिरफ्तार किया गया तो इन लोगों को छुड़ाने के लिए समाजवादी पार्टी की नेता विजमा यादव समेत सपा के कई नेता सिविल लाइंस थाने पर पहुंचे थे। मगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो में जब इन लोगों का उपद्रव दिखाया तो समाजवादी पार्टी के नेता वहां से वापस लौटने को विवश हो गए।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान
प्रयागराज में छात्र आंदोलन के दौरान हुई तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि छात्र आंदोलन की आड़ में किसी ने हिंसा की है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी सीएम ने कहा, “जो बच्चे NEET पेपर से संबंधित थे, उन लोगों ने ये काम नहीं किया। आंदोलन के बीच में समाजवादी पार्टी के गुंडों ने घुसकर अगर कुछ किया है तो उसकी जांच होगी।”
इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया
- शिवम कुमार यादव पुत्र धर्मराज यादव (उम्र: 18 वर्ष)
- अभिषेक सोनकर पुत्र राकेश सोनकर (उम्र: 18 वर्ष)
- अवनीश यादव पुत्र मुन्ना यादव (उम्र: 18 वर्ष)
- अमर यादव पुत्र रामनरेश यादव (उम्र: 19 वर्ष)
- कारगिल सिंह पुत्र संजय सिंह (उम्र: 24 वर्ष)
- आशीष यादव (उम्र: उल्लेखित नहीं)
- दिलशाद पुत्र इरशाद (उम्र: 34 वर्ष)
- मो. सुफियान खां पुत्र महबूद हसन खां (उम्र: 24 वर्ष)
- मो. वैश पुत्र मो. जमाल (उम्र: 22 वर्ष)
- संदीप कुमार पुत्र फूलचंद (उम्र: 26 वर्ष)

















