नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद मार्च विरोध प्रदर्शन के दौरान कई झूठ फैलाए। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनके इन झूठों का फैक्ट चेक कर पोल खोल दी। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने अराजकता की सारी सीमाओं को पार कर लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को ‘वामपंथी प्रोपोगेंडा’ फैलाने का अधिकार समझते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए सोनम वांगचुक की पत्नी के साथ मारपीट करने और 40-50 प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट का झूठ फैलाया था। दिल्ली पुलिस ने उसका फैक्ट चेक कर डाला और देश के सामने CJP के झूठों के दावों की पोल खोल सच सामने रख दिया।
पुलिस ने की लोगों से भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन दावों को पूरी तरह असत्य बताया जिनमें सोनम वांगचुक की पत्नी के साथ मारपीट करने और 40-50 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की बात कही जा रही थी। इन झूठे दावों में 12 साल के एक बच्चे के घायल होने की बात भी कही जा रही थी। पुलिस ने जनता से ऐसी भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की है।
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने फैलाया था ये झूठ
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ये झूठ फैलाया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसका फैक्ट चेक कर सच सामने रखा। सौरव दास ने अपने पोस्ट में दावा किया था कि दिल्ली पुलिस द्वारा गीतांजलि जी के बाल खींचे गए और उनसे मारपीट की गई। एक 12 साल की बच्ची का सिर फोड़ दिया गया। 40-50 अन्य लोगों के सिर फोड़े गए।
दिल्ली पुलिस ने जारी किया फैक्ट-चेक, खुल गई CJP की पोल
दिल्ली पुलिस ने ‘X’ पर एक फैक्ट-चेक जारी कर इन सभी दावों को सिरे से नकार दिया। पुलिस ने कहा कि वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावे पूरी तरह से असत्य और गलत हैं। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि कृपया झूठी या भ्रामक जानकारी न फैलाएं और न ही इसे आगे साझा करें।











