उत्तराखंड

देहरादून में पुलिस का एक्शन: 43 मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, SSP प्रमेंद्र डोभाल ने दी कड़ी चेतावनी!

देहरादून में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत दून पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 43 मस्जिदों से नियमों के उल्लंघन पर लाउडस्पीकर जब्त किए हैं।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

देहरादून। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु दून पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

43 धार्मिक स्थलों से हटाए अधिक आवाज वाले लाउडस्पीकर

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम के साथ धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया तथा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होने वाले लाउडस्पीकरों को 43 धार्मिक स्थलों से हटवाया गया।

साथ ही, भविष्य में बिना सक्षम अनुमति एवं निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित न करने के निर्देश दिए गए।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि दून जिले में 43 मस्जिदों से ध्वनि विस्तारक स्पीकर जब्त किए गए। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, माननीय न्यायालय के आदेशों तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।

साथ ही स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिनियमों एवं नियमों के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share

Recent News