
आज का इतिहास
इतिहास के पन्नों में 16 जुलाई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है। इस दिन सामाजिक सुधार से लेकर विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ऐसे फैसले और उपलब्धियां दर्ज हुईं, जिन्होंने दुनिया पर गहरा प्रभाव डाला। भारत में जहां हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम लागू कर सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, वहीं अंतरिक्ष इतिहास में इसी दिन अपोलो-11 मिशन की ऐतिहासिक उड़ान ने मानव के चंद्रमा पर पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया। आइए जानते हैं 16 जुलाई से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।