नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। इस योजना के तहत 21 से 60 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। इस योजना को 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन शुरू किया जाएगा। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में इस स्कीम का वादा किया था। अब इस स्कीम का फायदा दिल्ली की महिलाओं को मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाला महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना को लागू करेगा।
दिल्ली की 17 लाख महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ
इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आवेदकों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो। इसके साथ ही वे कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी हों और उनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो। इस योजना का फायदा दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाओं को मिलेगा।
कैसे इस योजना का लाभ उठाएंगी महिलाएं?
दिल्ली में महिलाओं को मिलने जा रही इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें आवश्यक हैं। दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ वो ही महिलाएं उठा पाएंगी जो दिल्ली में दस सालों से रह रही हैं। इसके साथ ही इस योजना का लाभ 21 से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को मिलेगा। जो महिलाएं दिल्ली में 10 साल से कम वर्षों से रह रही हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की छवि साफ सुथरी होनी चाहिए। उनके ऊपर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
सालाना आमदनी 2.5 लाख रुपये वाली महिलाओं को ही मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ सिर्फ उन परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनकी सालाना आमदनी 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है। जिन महिलाओं की सालाना आय इससे अधिक है वो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए एक रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया है। साथ ही मोबाइल ऐप शुरू करने की योजना भी है। निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाली महिलाओं को पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन कराना होगा। वेरिफिकेशन के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।

















