गुजरात

राजस्थान की हिंदू नाबालिग को सलीम ने प्रेमजाल में फंसाया और वडोदरा से किया अपहरण

अजमेर के सलीम को पता चला कि नाबालिग अपनी मौसी के यहां रहने के लिए वडोदरा गई है तो वह उसका पीछा करता हुआ वडोदरा पहुंच गया।

Published by
सोनल अनडकट

कर्णावती/अहमदाबाद। वडोदरा के अकोटा इलाके में रहने वाली 17 साल की नाबालिग को विधर्मी युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसका अपहरण कर लिया और बाद में उसे छोड़ने के लिए युवती के परिवार से 1 लाख रुपये की मांग की थी। नाबालिग को मिलने के लिए बुलाकर सलीम ने उसका अपहरण किया और तीन अलग-अलग राज्यों में ले गया। युवती के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तलाश कर युवती को बचा लिया।

मूल रूप से राजस्थान की 17 साल की नाबालिग वडोदरा में अपनी मौसी के यहां रहने आई थी। इस पूरी घटना की शुरुआत राजस्थान के अजमेर से हुई थी। अजमेर में रहने वाले सलीम उर्फ सैयद सैलाब ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया था।

वडोदरा आई युवती का सलीम ने पीछा किया

अजमेर के सलीम को पता चला कि नाबालिग अपनी मौसी के यहां रहने के लिए वडोदरा गई है तो वह उसका पीछा करता हुआ वडोदरा पहुंच गया। वडोदरा पहुंचकर सलीम ने बाहर मिलने बुलाया और वहां से अपहरण कर फरार हो गया। सलीम उसे बंगाल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान ले गया था। सूचना मिलने पर वडोदरा अकोटा की पुलिस भी राजस्थान पहुंची थी, जहां से सलीम के चंगुल से छुड़ाया गया। लेकिन पुलिस सलीम तक पहुंचती उससे पहले सलीम दूर से ही पुलिस को देखकर रिक्शा से उतरकर भाग गया। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है

सलीम ने नाबालिग के सोने के गहने बेच दिए

नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाने वाले सलीम ने उसके कीमती सोने के गहने और मोबाइल बेच दिए थे। अपहरण के बाद नाबालिग को मुक्त करने के बदले में सलीम ने नाबालिग की मां से 1 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। पीड़िता की मां को सलीम ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में नाबालिग की मां ने अजमेर पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

 

Share

Recent News