‘अपनी क्षमता से अधिक बातें नहीं करनी चाहिए, अन्यथा जग में अपना ही मजाक बनता है।’ पाकिस्तान भी ऐसी ही हरकतें कर रहा है। वह सिंधु जल समझौते को लेकर भारत को कार्रवाई की धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि वो पाकिस्तान को इस नदी का जायज हिस्सा दिलाने के लिए हर कदम उठाएगी।
दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 1960 के इस जल समझौते को खत्म कर दिया। इससे पाकिस्तान में पानी की समस्या खड़ी हो गई। पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है। वहां धान की खेती के लिए पानी की कमी हो गई है। अब पाकिस्तानी सेना भारत को गीदड़ भभकी दे रहा है।
पाक आर्मी की बैठक
इस मामले को लेकर सोमवार को पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की अध्यक्षता में कोर कमांडरों की बैठक की थी। बैठक में तय किया गया था कि पाकिस्तान सरकार के निर्देश पर और लोगों की भावना को ध्यान में रखकर आर्मी सिंधु नदी का पानी दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बैठक में 24 अप्रैल 2025 को हुई नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक के फैसलों का भी जिक्र किया गया। पाकिस्तानी सेना का कहना था कि वो अपने मुल्क की सुरक्षा के माहौल की लगातार समीक्षा कर रही है और अपनी तैयारियों से संतुष्ट है।
पाकिस्तानी सेना की गीदड़ भभकी
पाकिस्तानी सेना, जो कि भारत से कई बार पटखनी खा चुका है, उसने गीदड़ भभकी देते हुए धमकी दी कि वो पाकिस्तान के लोगों को सिंधु नदी का उनका हक दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। साथ ही, आतंकवाद से लोगों को बचाने और देश को सुरक्षित रखने का भी वादा किया। बैठक में अफगानिस्तान की जमीन से आने वाले चरमपंथी खतरे पर भी चिंता जताई गई। पाकिस्तान में इस पूरे मामले को लेकर काफी हलचल है। लोग और सरकार दोनों ही भारत के इस कदम से चिंतित हैं। आर्मी का ये बयान दिखाता है कि वो इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रही है।















