
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरियों के बीच बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया। इस मजार को हटाना न पड़े इसके लिए रेलवे की पटरियों को घुमा दिया गया था। रेलवे की पटरियों घुमावदार थीं इसलिए ट्रेन को वहां पर धीमी गति में गुजरना पड़ता था।
अब मजार हटने के बाद रेल की पटरियों को सीधा किया जायेगा। इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी समेत भारी संख्या फोर्स मौके पर मौजूद थी।
रेलवे कर्मियों ने वहां से मजार का मलबा हटाकर जमीन को समतल कर दिया। मजार हटने के बाद घुमावदार रेलवे लाइन को सीधा किया जायेगा। वहां पर नई रेलवे लाइन बिछाई जायेगी। रेलवे के कर्मचारियों की सहायता से मज़ार को तोड़ा गया। उसके बाद ट्रैक्टर ट्राली मंगाकर मलबा साफ कराया गया। मलबा हटाकर ट्रैक को साफ कराया गया और वहां की भूमि को समतल कराया गया।
बता दें कि इस मजार पर बगल के मोहल्ले के लोग शाम को अगरबत्ती जलाने जाते थे। रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में जब यह मामला आया तब उसके बाद अगरबत्ती जलाने वालों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
आरपीएफ के थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध मजार का ध्वस्तीकरण कर मलबा साफ करा दिया गया।
इस कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से बहाल रही। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अवैध मजार को रेलवे ट्रैक के बीच से हटवा दिया गया है।