अमरनाथ यात्रा 2026: पीएम मोदी ने शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं, दिए 5 संकल्प
August 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

अमरनाथ यात्रा 2026: पीएम मोदी ने शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं, दिए 5 संकल्प

अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं और 5 संकल्पों - साफ-सफाई, सुरक्षा, पर्यावरण, लोकल अर्थव्यवस्था एवं राष्ट्र सेवा - का आह्वान किया।

Written byकुलदीप सिंहकुलदीप सिंह
Jul 3, 2026, 11:20 am IST
inभारत
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

बाबा बर्फानी यानि कि भगवान भोलेनाथ के पावन धाम अमरनाथ यात्रा की शुरुआत आज से हो चुकी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रा पर जा रहे शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अमरनाथ गुफा की यात्रा को बहुत बड़ी सौभाग्य की बात बताया और यात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने की अपील की। ये संकल्प साफ-सफाई, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, लोकल अर्थव्यवस्था को सहारा और राष्ट्र सेवा से जुड़े हैं। दूसरी खेप के यात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच रवाना हुए। इसी दौरान रामबन जिले के चंदरकोट में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का यात्री निवास तिरंगे रोशनी से जगमगा उठा।

क्या कहा पीएम मोदी ने

पीएम मोदी ने शिव भक्तों को लिखे पत्र में कहा, “जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा में शामिल होना अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है। हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन का यह मौका लाखों शिव भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और अविस्मरणीय अनुभव होता है। इस साल की यात्रा के अवसर पर मैं आप सभी शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने अमरनाथ यात्रा को भारत की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक एकता का अनमोल प्रतीक बताया। कहा कि दुनिया भर से सनातन संस्कृति के अनुयायी जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों, भाषाओं और परंपराओं के लोग महादेव के आशीर्वाद पाने के एक ही संकल्प के साथ यह यात्रा पूरी करते हैं।

सुरक्षा बलों, प्रशासन और स्वयंसेवकों को धन्यवाद

पीएम मोदी ने यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए काम करने वाले हजारों लोगों का आभार जताया। उन्होंने भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्यकर्मियों, सिविल प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया। कहा कि इन दो महीनों में बाबा बर्फानी के पावन धाम पर भारत की ‘एकता में विविधता’ की शानदार मिसाल देखने को मिलती है।

यात्रियों के लिए पांच संकल्प

पीएम मोदी ने अपने पत्र में यात्रीगण से पांच संकल्पों का पालन करने की बात कही:

पहला संकल्प: यात्रा के दौरान साफ-सफाई के नियमों का पालन करें।

दूसरा संकल्प: प्रशासन के सभी आदेशों, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें। पहाड़ी इलाकों में फिसलन और मौसम बदलने की वजह से सावधानी बरतें।

तीसरा संकल्प: ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत यात्रा खर्च का कम से कम 10 प्रतिशत जम्मू-कश्मीर के स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें। इससे वहां की परिवारों और युवाओं की आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।

चौथा संकल्प: यात्रा पूरी करने के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा उपहार में दें। यात्रा रक्षा बंधन तक चलेगी।

पांचवां संकल्प: ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से पूरे साल अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाएं और विकसित भारत बनाने में सक्रिय योगदान दें।

बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी श्री अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का शाश्वत अध्याय है। मेरी कामना है कि शिवभक्तों की यह यात्रा हर तरह से सुरक्षित और मंगलमय हो! इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पांच संकल्पों से जुड़ा मेरा यह पत्र… pic.twitter.com/6Bc2Y9tXJC

— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2026

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी यही संदेश दोहराया और सभी भक्तों के लिए सुरक्षित व शुभ यात्रा की कामना की।

दूसरी खेप जम्मू से रवाना

पीएम के संदेश के साथ ही शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से दूसरी खेप के यात्री रवाना हुए। काफिले को पूर्ण सुरक्षा कवर दिया गया। चंदरकोट यात्री निवास को तिरंगे रोशनी से सजाया गया। राजस्थान से आए एक यात्री ने कहा, “व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। भारतीय सरकार का शुक्रिया। तिरंगे रोशनी वाला यात्री निवास भव्य है और सुविधाओं से भरा है। किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रही।”

रामबन जिला प्रशासन ने ट्रांजिट सुविधाओं पर 24 घंटे सफाई और स्वच्छता का इंतजाम किया है। इससे पहले गुरुवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 4800 से ज्यादा यात्रियों की पहली खेप को 259 वाहनों के काफिले में झंडी दिखाकर रवाना किया था।

मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

इस बार यात्रा के लिए पिछले वर्षों में सबसे व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों पर भारतीय सेना, सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियां तकनीकी सुरक्षा नेटवर्क चला रही हैं। आईडीडीआईएस (इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरसेप्टर सिस्टम) दोबारा तैनात किया गया है। एलएलएलआर रडार पहली बार इस्तेमाल हो रहा है, जो 20-50 किलोमीटर दूर तक कम उड़ान वाले खतरे पता कर सकता है। एंटी-एयरक्राफ्ट गन्स भी लगाई गई हैं। करीब 100 ट्रांजिट कैंपों पर निगरानी ड्रोन उड़ रहे हैं।

Topics: अमरनाथ यात्रा 2026अमरनाथ यात्रा शुरूपीएम मोदी अमरनाथ यात्रा संदेशअमरनाथ यात्रा 5 संकल्प
कुलदीप सिंह
कुलदीप सिंह
नागपुर स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यापीठ (नागपुर यूनिवर्सिटी) से मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट। बीते एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विशेष रुचि। पत्रकारिता की इस यात्रा की शुरुआत नागपुर नवभारत में इंटर्नशिप से शुरू होती है, तदोपरांत GTPL न्यूज चैनल, लोकमत समाचार, ग्रामसभा मेल, मोबाइल न्यूज 24 और Way2News हैदराबाद के बाद अब पाञ्चजन्य के साथ सफर जारी है। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आस्था, सेवा और स्वच्छता का अद्भुत संगम है श्री अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra 2026: ​स्वामी अवधेशानंद गिरि का लेख- शिव केवल हिमलिंग में नहीं, हर शिला में हैं

Amarnath yatra

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Load More

ताज़ा समाचार

नाग पंचमी

नाग पंचमी पर क्यों होती है नागों की पूजा? जानिए धार्मिक, वैज्ञानिक और पर्यावरणीय महत्व

बद्रीनाथ शर्मा

विभाजन की विभीषिका  : शवों के बीच से ‘यात्रा’

विभाजन का पूर्वोत्तर भारत पर गहरा घाव- भूमि, जनसंख्या, व्यापार, जुड़ाव और वर्तमान चुनौतियाँ

जालंधर निवासी सरदार अमरजीत सिंह 1947 में पाकिस्तान में छूट गई अपनी बहन को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। 2022 में करतारपुर साहिब में वर्षों बाद दोनों भाई—बहन मिले, तो अश्रुधारा बहने लगी। अब उनकी बहन एक मुसलमान परिवार का हिस्सा है।

विभाजन की विभीषिका : पीढ़ियों तक सताएगी यह पीड़ा

स्वातंत्र्य वीर सावरकर

‘क्या सावरकर पर सवाल पूछना अपराध है?’ केरलम में शिक्षक के निलंबन पर शैक्षिक महासंघ ने जताया विरोध, की बहाली की मांग

मौन यात्रा में शामिल योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्री

‘सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया गया’

Jharkhand Weather: 3 जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना

Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में तेजी, जानें आज का ताजा रेट

सुशासन, संस्कार और विकास पर बोले CM भजनलाल शर्मा, पाञ्चजन्य को बताया राष्ट्र चेतना की सशक्त आवाज

18 अगस्त का पंचांग

18 अगस्त पंचांग: सिंह राशि में सूर्य, तुला में चंद्रमा; जानें ग्रह स्थिति और लग्नारंभ का समय

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies