मणिपुर

मणिपुर के कामजोंग जिले में नगा-कुकी हिंसा भड़की, 20 से ज्यादा घरों में आग लगाई गई; सुरक्षा बल तैनात

मणिपुर के कामजोंग जिले में नगा और कुकी समुदायों के बीच फिर हिंसा भड़क गई। भारत-म्यांमार सीमा के पास 20 से ज्यादा घर जलाए गए।

Published by
कुलदीप सिंह

मणिपुर के कामजोंग जिले में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। भारत-म्यांमार सीमा के पास बसे गांवों में नगा और कुकी समुदायों के बीच सशस्त्र झड़प हुई, जिसमें कुल 20 से ज्यादा घरों को आग लगा दी गई।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जाता है कि सुबह की शुरुआत में हथियारबंद कुकी समूहों ने नगा गांव पर हमला किया और वहां कम से कम 10 घरों में आग लगा दी। दोपहर तक माहौल और बिगड़ गया। बाद में आपसी गोलीबारी में दौरान नगा समुदाय के और कम से कम 12 घर जल गए। कुल मिलाकर 20 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इसकी पुष्टि एक वरिष्ठ अधिकारी ने की है।

इसे भी पढ़ें: फारुक अब्दुल्ला, महबूबा औऱ मणिशंकर अय्यर जैसे नेताओं का पाकिस्तान प्रेम फिर जागा, आतंक भूल ये करने की अपील की 

प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती

हालात को देखते हुए सरकार ने प्रभावित इलाकों में तुरंत सुरक्षा बल भेज दिए हैं। अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं ताकि स्थिति और न बिगड़े। अधिकारियों के मुताबिक अभी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, लेकिन नजर रखी जा रही है और कोशिश की जा रही है कि शांति बनी रहे।

मणिपुर में कब शुरू हुई हिंसा

मणिपुर में मई से मुख्य रूप से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा चल रही है। इस झड़प में अब तक 130 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं और 400 से अधिक घायल हुए हैं। हिंसा के कारण 60,000 से ज्यादा लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए। दोनों तरफ से तोड़फोड़ हुई, पुलिस स्टेशनों से हथियार लूटे गए। कई चर्च, मंदिर और गांव जलाए गए।

नगा, कुकी और मैतेई समुदाय दशकों से जमीन, पहचान और अधिकारों को लेकर एक-दूसरे से मतभेद रखते आए हैं। लेकिन इस बार की मुख्य लड़ाई मैतेई और कुकी के बीच रही है। अब नगा-कुकी के बीच यह नई झड़प हुई है।

Share

Recent News