नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 183.50 रुपये घटा दी है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में अब एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2,930 रुपये हो जाएगी। कर्मशियल LPG सिलिंडर की कीमत में कटौती का लाभ होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को होगा। इन जगहों पर बड़े पैमाने में कमर्शियल गैस सिलिंडर का उपयोग होता है। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।
किसको मिलेगा बड़ा फायदा?
तेल मार्केटिंग कंपनियों के इस फैसले से रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि अमेरिका और ईरान युद्ध के दौरान तेल की कीमतें बढ़ने से रेस्टोरेंट, ढाबे और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा था। इन जगहों पर कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का उपयोग काफी तादाद में होता है। ऐसे में कीमत कम होने से अब इनको बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले 1 जून को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में यह 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये और कोलकाता में 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये का हो गया था। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।














