सोमवार, 20 अप्रैल को देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह खबर आम लोगों के लिए राहत भरी है, क्योंकि आजकल अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद भारत में घरेलू गैस की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे लोगों के बजट पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा।
सरकार ने साफ कहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रही हलचल का भारत की गैस सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देश में एलपीजी की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और आगे भी इसे बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर गैस, पेट्रोल या डीजल की ज्यादा खरीदारी न करें, क्योंकि आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। अगर कीमतों की बात करें, तो अलग-अलग शहरों में थोड़ा फर्क जरूर है।
गैस सिलेंडर की कीमत- नई दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है, जबकि 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,078.50 रुपये का है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये और कमर्शियल 2,031 रुपये में उपलब्ध है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 928.50 रुपये का है और कमर्शियल सिलेंडर 2,246.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं कोलकाता में घरेलू गैस 939 रुपये और कमर्शियल 2,208.50 रुपये में मिल रही है। पटना में कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जहां घरेलू सिलेंडर 1,002.50 रुपये का है। उत्तर भारत के अन्य शहरों में भी कीमतों में थोड़ा अंतर है। नोएडा में घरेलू सिलेंडर 910.50 रुपये, लखनऊ में 950.50 रुपये और जयपुर में 916.50 रुपये में मिल रहा है। गुरुग्राम में इसकी कीमत 921.50 रुपये है। इन आंकड़ों से साफ है कि देशभर में कीमतें लगभग स्थिर हैं। सरकार लगातार आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखे हुए है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि गैस की कोई कमी नहीं होगी। बुकिंग प्रक्रिया भी अब बहुत आसान हो गई है। एचपी गैस और भारत गैस के ग्राहक व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इससे लोगों को लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की भी बचत होती है।

















