नई दिल्ली: कर्नाटक के चिकबल्लापुरम में हिंदू फिजियोथेरेपिस्ट मौत मामले में परिवार ने मुस्लिम प्रेमी संजीत अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले को लव जिहाद बताया है। परिवार का कहना है कि आरोपी संजीत अली ने उनकी बेटी को शराब और नशीली दवाओं की लत लगाई। उसे प्रताड़ित किया और फिर ड्रग देकर मार डाला। मृतका सुरभि की मां ने आरोपी संजीत अली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कमरे से दवाईयां और डायरी भी बरामद की है।
चिकबल्लापुरम के होम स्टे में मृत पाई गई थी फिजियोथेरेपिस्ट सुरभि
सुरभि चिकबल्लापुरम में एक होमस्टे में मृत पाई गई थी। जबकि उसका मुस्लिम प्रेमी संजीत अली होमस्टे में बेहोश मिला था। पुलिस को शक है कि संजीत अली ने सुरभि की हत्या कर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की थी। 26 साल की सुरभि बंगलूरू के जयनगर की निवासी थी। वह एक हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। आरोपी संजीत अली केरल के कोझिकोड का रहने वाला है। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। बंगलूरू में पार्ट टाइम कैब भी चलाता है।
पुलिस को कमरे से मिली दवाईयां, परिवार बोला-ये लव जिहाद का मामला है
सुरभि की मां ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है। वहीं पुलिस को होम स्टे के कमरे से दवाईयां और डायरी मिली है। परिजनों का दावा है कि संजीत ने पहले सुरभि को प्रताड़ित किया और फिर उसे ड्रग्स देकर और शराब पिलाकर मार डाला। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। सुरभि की मां गीता का कहना है कि सुरभि और संजीत दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। अली ने सुरभि को लंबे समय तक प्रताड़ित किया और उसे नशीली दवाओं और शराब की लत लगा दी। जिसके बाद परिवार ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था। पुनर्वास केंद्र से बाहर आने के बाद वह फिर से अली के संपर्क में आ गई थी।

















