पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी काली करूतूतों के सबूत आए दिन भारत दुनिया के सामने पेश कर उसका पर्दाफाश करता रहा है। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। राजस्थान के कोटा जिले से एक बेहद संगीन और संवेदनशील मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक के मोबाइल से विवादास्पद ऑडियो रिकॉर्डिंग्स और आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इनके तार सीधे सीमा पार बैठे पाकिस्तान हैंडलर से जुड़े हैं।
इन ऑडियो मैसेजेस में हिंदू महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाने, उनके धार्मिक प्रतीकों का दुरुपयोग करने और एक खास ऑनलाइन साजिश (जिहाद-अल-अकबर) को अंजाम देने की बातें कही गई हैं। क्या है पुरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है। कुछ दिन पहले स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान नामक एक युवक की संदिग्ध हरकतों की सूचना मिली थी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस युवक ने अपना धर्म परिवर्तन किया था। वह हाल ही में हिंदू से मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट हुआ है और वह सोशल मीडिया पर हिंदू समाज की नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री फैला रहा था।
बजरंग दल के कार्यकर्ता योगेश रेनवाल की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने मोइन खान का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी जांच की तो उसमें से कई आपत्तिजनक वीडियो, स्क्रीनशॉट और विदेशी नंबरों से आई वॉइस रिकॉर्डिंग्स मिलीं।
पाकिस्तान में बैठे आका ने दिए थे निर्देश
मोइन खान के फोन से मिले ऑडियो संदेशों में एक व्यक्ति खुद के पाकिस्तान में होने का दावा कर रहा है। वह फोन पर वकास नाम के किसी अज्ञात शख्स से बात करता सुनाई दे रहा है। वह उससे भारत में बैठे स्थानीय मुस्लिम युवकों को भड़काने और एक खास अभियान से जोड़ने के निर्देश दे रहा है।
ऑडियो में कथित तौर पर यह भी कहा गया है कि वे पूरी तरह से सुरक्षित रहकर काम करें और सोशल मीडिया व चैटिंग ऐप्स के जरिए शादीशुदा हिंदू महिलाओं को अपने जाल में फंसाएं। इसके अलावा, महिलाओं के माथे के सिंदूर और मंगलसूत्र जैसे पवित्र धार्मिक प्रतीकों के साथ उनके आपत्तिजनक वीडियो बनवाने और उन्हें अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर वायरल करने का भी जिक्र है।
सोशल मीडिया ऐप्स पर बने थे कई सीक्रेट ग्रुप्स
शिकायतकर्ता योगेश रेनवाल के अनुसार, यह कोई अकेला मामला नहीं है बल्कि इसके पीछे एक खतरनाक डिजिटल नेटवर्क काम कर रहा है। आरोपी युवक टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कार्ड जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बने कई सीक्रेट चैनल्स और ग्रुप्स से जुड़ा हुआ था। इन ग्रुप्स के जरिए पहले युवाओं का ब्रेनवॉश किया जाता है, उनके मन में पारंपरिक मान्यताओं के खिलाफ जहर भरा जाता है और फिर उनसे अनैतिक काम करवाए जाते हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल ने 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक ऑनलाइन शिकायत भेजकर इसकी केंद्रीय एजेंसियों से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
संगठन का कहना है कि हाल ही में राजस्थान एटीएस ने जयपुर से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़ी एक महिला को गिरप्तार किया था। बताया जा रहा है कि वह महिला सवाई माधोपुर की रहने वाली है और कुछ समय पहले ही धर्म परिवर्तन कर बबीता से खदीजा बनी थी। इन दोनों ही मामलों में कुछ कनेक्शन जरूर है और इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।
पुलिस को है FSL रिपोर्ट का इंतजार
उद्योग नगर थाने के अधिकारियों के मुताबिक, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर एंगल और टेक्नीक से इसकी जांच कर रही है। आरोपी युवक के मोबाइल फोन के डेटा के विश्लेषण के लिए FSL भेज दिया गया है। पुलिस अभी इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज वास्तव में कहां से आई है और पाकिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड का मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान से क्या संबंध है? अधिकारियों का कहना है क एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट और इसमें शामिल अन्य चेहरों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

















