पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार जल्द ही ‘लैंड जिहाद’, ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ भी सख्त कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि लैंड जिहाद और लव जिहाद करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री शुभेंदु ने स्पष्ट कहा है कि हिंदू होमलैंड की रक्षा के लिए उनकी सरकार कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जमीन कब्जाने की साजिश, प्रेम संबंधों के जरिए धार्मिक पहचान बदलने की कोशिश और जबरन धर्मांतरण जैसी गतिविधियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की धरती चैतन्य महाप्रभु, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की है और यहाँ इस प्रकार के गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।
इसे भी पढ़ें: ‘हम भी अपने बच्चों को सेना में भेजेंगे’, कहानी ऑपरेशन सिंदूर के वीर बलिदानी नायकों की
बंगाल की पवित्र धरती पर राष्ट्रविरोधियों की जगह नहीं
उन्होंने आगे कहा की बंगाल की पवित्र धरती पर राष्ट्रविरोधी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी विरासत के पुनर्स्थापन के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। अधिकारी ने ममता सरकार पर रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जैसे प्रतीकों को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा की बंगाल अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश, एक प्रधान, एक विधान, एक निशान के विचारों को मार्गदर्शक बनाकर आगे बढ़ेगा। शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में काम कर रही है। अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर अपना सख्त रुख जारी रखते हुए सीएम ने कहा कि जो लोग अवैध तरीके से राज्य में घुसे हैं, उन्हें पकड़कर होल्डिंग सेंटर में रखा जा रहा है और फिर जहां से आए हैं, वहीं वापस भेजा जा रहा है।
















