भारत

मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पंजाब में लगने लगे बहिष्कार के बैनर

पंजाब में सीएम भगवंत मान का कथित वीडियो का मामला तूल पकड़ रहा है। जालंधर के जीटीबी नगर में गुरुद्वारा में सीएम मान के पोस्टर लगे हैं।

Published by
राकेश सैन

सिख गुरुओं के चित्रों पर कथिततौर पर शराब छिड़कने के मामले में श्री अकाल तख्त द्वारा गुरुदोषी व पंथ विरोधी करार देने के बाद पंजाब भर में गुरुद्वारों के बाहर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बहिष्कार के बैनर लगने शुरू हो गए हैं।

पंजाब में सीएम भगवंत मान का कथित वीडियो का मामला तूल पकड़ रहा है। पंजाब के जालंधर के जीटीबी नगर में गुरुद्वारा में सीएम मान के पोस्टर लगे हैं। इसके अतिरिक्त तलवंडी साबो (तख्त श्री दमदमा साहिब), नाभा, पटियाला सहित अनेक नगरों में गुरुद्वारों के बाहर इस तरह के बैनर लगने की खबरें आई हैं।

क्या लिखा बैनर पर ?

जालंधर के जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में सीएम भगवंत मान के पोस्टर लगे हैं। ये पोस्टर अकाल तख्त के आदेश बाद लगे हैं। इन पोस्टरों में भगवंत सिंह मान को ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ बताया गया है। इसके साथ ही संगत से उन्हें ‘मुंह ना लगाने’ को कहा गया है।

आदेश का पालन

इसके साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में शाम छह बजे एक बैठक आयोजित की गई थी और इसका मकसद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गडग़ज द्वारा आदेश का पालन करना था। इस दौरान कुलवंत सिंह मनन ने दावा किया कि ये वीडियो भगवंत मान का ही है। इसके साथ ही सीएम मान द्वारा करवाए गए डोप टेस्ट वाली लैब पर केस दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि सीएम मान अकाल तख्त साहिब जाकर अपनी गलतियों की माफी मांगे नहीं तो वह सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

 

Share

Recent News