पंजाबी संगीत जगत के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने वर्ल्ड टूर पर हैं। जहां भी उनका शो होता है, हजारों की संख्या में फैंस उन्हें देखने पहुंचते हैं। लेकिन हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए उनके एक कॉन्सर्ट के दौरान ऐसी घटना हुई, जिसने कुछ देर के लिए पूरे कार्यक्रम का माहौल बदल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खालिस्तानी झंडे के साथ स्टेज पर चढ़ा शख्स
जानकारी के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में दिलजीत दोसांझ लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। दर्शक उनके गानों पर झूम रहे थे और कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ चल रहा था। तभी अचानक एक व्यक्ति हाथ में खालिस्तानी झंडा लेकर स्टेज पर पहुंच गया। वह सीधे दिलजीत के पास पहुंचा और उनसे आगे जाकर डांस करने लगा। कुछ क्षणों के लिए यह स्थिति सभी को हैरान कर गई। दिलजीत भी यह देखकर रुक गए। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और उस व्यक्ति को पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी टीम बिना देरी किए हालात को नियंत्रित कर लेती है।
American police arrests a kh^stani goon who jumped on stage at Diljit Dosanjh’s San Francisco show last night! pic.twitter.com/D5h4AUawrf
— Vishal Deep Singh (@VishalDeep5151) June 21, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस व्यक्ति को पहले कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया और बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी पुलिस उसे हथकड़ी लगाकर ले जाती दिखाई दे रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ के किसी शो में इस तरह का विवाद देखने को मिला हो। इससे पहले कनाडा में आयोजित उनके एक कॉन्सर्ट के दौरान भी कुछ प्रो-खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। उस समय भी सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया था। दिलजीत दोसांझ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे अपने कॉन्सर्ट में किसी भी तरह की अव्यवस्था या फैंस को परेशान करने वाली गतिविधियों का समर्थन नहीं करते।

















