उत्तर प्रदेश

बहराइच में सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों का घपला, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश

बहराइच स्थित सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले का आरोप। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सीएम योगी को पत्र लिखकर SIT जांच की मांग की। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी।

Published by
सुनील राय

बहराइच जनपद में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का ममला सामने आया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने आरोप लगाया है कि सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। बासित अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जांच एसआईटी से कराने की मांग की है।

वक्फ संपत्ति होने पर भी किया घपला

भाजपा नेता कुंवर बासित अली का  आरोप है कि वक्फ संख्या-19 के अंतर्गत आने वाली गाजी मियां दरगाह उत्तर प्रदेश की बड़ी वक्फ संपत्ति है। दरगाह की करोड़ों रुपये की संपत्ति  हैं। इसके बावजूद आय और व्यय में घपला किया गया है।

बहराइच जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया है। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी
बहराइच से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। प्रभारी मंत्री ने दरगाह में चढ़ावा,  दुकान एवं मेलों और अन्य माध्यम से आने वाली आय के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बहराइच शरीफ स्थित दरगाह सैयद सालार मसूद गाजी में लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हो रही हैं। सभी शिकायतों की जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट शासन को भेजी जाय।

Share

Recent News