उत्तराखंड

टॉयलेट गई 14 साल की हिन्दू किशोरी ने दानिश पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, भड़के हिंदू संगठन; देर रात तक हंगामा

देहरादून के कोतवाली क्षेत्र के झंडा वाला मालयान मोहल्ले से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है जहाँ मुस्लिम युवक ने हिन्दू नाबालिग 14 वर्षीय हिंदू किशोरी से दुष्कर्म जैसे जघन्य घटना को अंजाम दिया, पीड़िता की माँ की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

देहरादून के कोतवाली क्षेत्र के झंडा वाला मालयान मोहल्ले से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है जहाँ मुस्लिम युवक ने हिन्दू नाबालिग 14 वर्षीय हिंदू किशोरी से दुष्कर्म जैसे जघन्य घटना को अंजाम दिया, पीड़िता की माँ की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया मलयान मोहले में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया वो अपने बच्चों के साथ दानिश के मामा के घर किराए रहते हैं उन्होंने ने बताया कि 18 जून की देर रात जब उनकी नाबलिग बेटी शौच के लिए गई और जब काफ़ी देर तक लौटी नहीं तो वो वहाँ पहुँची तो उसने देखा कि उसकी बेटी सहमी हुई रो रही है , पूछने पर बेटी ने बताया मकान मालिक के भांजे दानिश ने उसके साथ ज़बरन दुष्कर्म किया है ।

दानिश की तलाश जारी

जब आज देर शाम घटना की जानकारी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों को मिली तो उन्होंने घटना स्थल पहुंचकर आरोपी के मामा की दुकान के बाहर रोष प्रदर्शन किया ,जिसके बाद भारी भीड़ वहां जमा हो गई, पुलिस को अपनी अतिरिक्त फोर्स मंगानी पड़ी। वहीं बताया जा रहा नाबालिग किशोरी आरोपी दानिश के मामा की दुकान में काम किया करती थी। फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक की टीम भी मौक़े पर पहुंच कर जाँच कर रही और आरोपी दानिश फरार बताया जा रहा है।

इस घटना में हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों का गुस्सा यूं भी बड़ा जब पुलिस के एक दरोगा रवि कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करने से बजाय ये कहा कि तुम्हारी लड़की वहाँ जाती क्यों थी ? इस पर गुस्साई भीड़ और भड़क गई बड़ी मुश्किल से सीओ पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला। बरहाल यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर विपक्षी के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में तत्काल मु0अ0सं0- 217/2026 धारा -65(1)/351(3)BNS व धारा ¾ पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुये आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है , साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Share