देहरादून। विश्व के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी ने सोमवार को पवित्र श्री केदारनाथ धाम एवं भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ और भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अंबानी परिवार की बाबा केदार और भगवान बद्रीविशाल के प्रति गहरी आस्था है। वे प्रतिवर्ष धामों के दर्शन हेतु पहुंचते हैं तथा श्रद्धाभाव से श्री बद्री-केदार मंदिर समिति को यात्रा व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सहयोग प्रदान करते हैं।
इस वर्ष भी मुकेश अंबानी ने श्री बद्री-केदार मंदिर समिति को पांच- पांच करोड़ रुपये की धनराशि का चेक दान स्वरूप भेंट किया। अंबानी ने कहा कि यहां आकर एक अलग दार्शनिक अनुभूति होती है। भगवान बद्रीविशाल एवं बाबा केदार से प्रार्थना है कि वे सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा देश और समाज को सुख, समृद्धि प्रदान करें।

















