उधम सिंह नगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) का पश्चिम क्षेत्र क्षेत्र स्तरीय 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य ) द्रोण ग्रुप ऑफ़ कॉलेज जाफ़रपुर रोड, दिनेशपुर, रूद्रपुर में संपन्न हो गया हैI
समापन समारोह मैं स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें दंड के प्रयोग नियुद्ध के प्रयोग तथा पदविन्यास के प्रयोग की सुंदर प्रस्तुति दी गई एवं हर आयु वर्ग के भिन्न-भिन्न खेल प्रस्तुत किए गए घोष बजाकर सभी आए हुए दर्शक दीर्घा में सभी लोगों का मन मोह लिया।
समापन समारोह में मुख्य वक्ता श्रीमान रवि कुमार अय्यर जी (अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहेI उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है। भारत विज्ञान के क्षेत्र में कई विषयों में पहले स्थान पर है चंद्रयान को सबसे कम लागत में भेजने वाला पहला देश है रूस के साथ मिलकर दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल ब्रह्मास्त्र बनाने वाला पहला देश है। तथा जनसंख्या सन्तुलन पर वक्तव्य दिया अय्यर जी ने कहा सिक्खों का देश के लिए सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा बंगाली समाज के भी कई योगदान गिनाए तथा उत्तराखंड की कई स्थानों का महत्व बताते हुए कहा कि भारत का उत्तराखंड शांति का केंद्र है। जिसमें हरिद्वार ऋषिकेश का उल्लेख करते हुए वर्तमान में कैंची धाम मैं आई अन्य देशों के प्रसिद्ध लोगों के वक्तव्य गिनाए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार अग्रवाल जी द्वारा की गई। वर्ग कार्यवाह आशीष ओबरॉय जी द्वारा पूरे वर्ग की 20 दिन की समस्त कार्यक्रम को विस्तार रूप से बताया गया।

















