देहरादून: थाना सहसपुर के ग्राम बैरागी वाला में मुसलमानों के एक समूह द्वारा एक हिंदू परिवार अशोक, राजेश, विनोद पुत्र भगवत पर हमला किया गया हमले में विनोद की मृत्यु हो गई है तथा राजेश गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने आज सुबह एक आरोपी मासूम के घर को आग के हवाले कर दिया।
अब तक चार गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने फरार आरोपियों में से चार को हिरासत में लिया है हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
मृतक विनोद ,शिक्षा था और बीजेपी कार्यकर्ता बताया गया है। इस हत्या के बाद क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई। विधायक श्री चौहान ने अधिकारियों को भी फोन पर जमकर लताड़ लगाई। घटना के बाद से हिंदुत्वनिष्ठ संगठन, विहिप, बजरंगदल ,रुद्रसेना आदि के कार्यकर्ताओं ने सड़के जामकर विरोध प्रदर्शन किया।
पानी की सप्लाई को लेकर मुस्लिमों ने घेर कर मारा
जानकारी के अनुसार, अशोक, विनोद आदि निवासी बैरागीवाला जो कि अपने खेतों पर सिंचाई कर कर रहे थे, के साथ कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा पानी की सप्लाई को लेकर मारपीट की गई है। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि मुस्लिम युवकों की भीड़ ने हिंदू परिवार के घर में जाकर पुनः मारपीट की गई और महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। मुस्लिम युवकों के समूह ने हिंदू युवकों पर धारदार हथियारों और हथौड़ों से प्रहार किया।
आज सुबह इस घटना ने और उग्र रूप ले लिया पुलिस कर्मियों के व्यवहार और पीड़ित पक्ष को धमकाने जैसे आरोप के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा चरम पर रहा इसका नतीजा ये हुआ कि एक आरोपी मासूम के घर में भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगा दी। एक अन्य आरोपी आमान अली भी परिवार सहित घर से फरार है पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। बताया जाता है इस घटना में करीब एक दर्जन मुस्लिम युवक शामिल है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना के बाद थोड़ा तनाव की स्थिति है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से संयम बरतने को कहा गया है। हालात को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई है आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।










