नई दिल्ली/ कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वालीं आस्था सिंह ने अपने साथ घटित हुई एक घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो में एक मुस्लिम पुरुष द्वारा उनके साथ की गई छेड़छाड़ का जिक्र किया है। अपने वीडियो में आस्था सिंह कहती हैं कि जो अपनी बहू और बेटियों को बुर्का पहनाकर रखते हैं ताकि उनकी शक्ल भी कोई ना देखे। दूसरे घर की इज्जत के साथ ये लोग खिलवाड़ करते हैं। आस्था सिंह एचडीएफसी बैंक में काम करती हैं और उनके साथ कुछ समय पूर्व एक मुस्लिम पुरुष ने छेड़छाड़ की थी। उसी को लेकर उन्होंने एक वीडयो के जरिए पूरी घटना बताई है और हिंदुओं से कहा है कि अभी भी समय है जाग जाओ और अपनी पहचान बनाओ। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा प्रकरण।
मुस्लिम पुरुष पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप
आस्था सिंह ने अपने इस वीडियो में सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती साझा की है। वीडियो में वह कहती हैं ‘जय श्रीराम। मैं अपनी ब्रांच से निकली और रिक्शे से मेट्रो स्टेशन पहुंचीं। मेरी बगल में एक आंटी बैठी थी और सामने एक मुस्लिम पुरुष बैठा था। उसका एक पैर मेरे दोनों पैर में बीच में था। अचानक मुझे अहसास हुआ कि उसका हाथ मेरे किसी बॉडी पार्ट में टच हुआ है। चूंकि मैं पब्लिक टासपोर्ट में थी तो मैंने इतना ज्यादा गौर नहीं किया। मैं अपनी चीजों में बिजी थी इसलिए मैंने देखा भी नहीं। मात्र 10 सेकेंड के भीतर उस मुस्लिम व्यक्ति का हाथ मेरे जांघ पर पहुंच जाता है। मैंने इसका वीडियो भी बनाया है।
अपनी बहू-बेटियों को बुर्का पहनाकर रखते हैं, दूसरे घर की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं
वीडियो में वह आगे कहती हैं कि मैंने उसको धक्का मारा। थप्पड़ मारा। उसके हाथ पर मुक्का मार। जिस जगह पर मैं थी वह पूरा मुस्लिम इलाका है। मैं ज्यादा कुछ वहां पर बोल भी नहीं पाई। जितना मैं कर सकती थी मैंने किया। वो अपनी गलती मानने के बजाय बोलता है कि तुमको बैठने की तमीज नहीं है। ये वही लोग हैं जो अपनी बहू और बेटियों को बुर्का पहनाकर रखते हैं ताकि उनकी शक्ल भी कोई ना देखे। दूसरे घर की इज्जत के साथ ये लोग खिलवाड़ करते हैं। ये सेक्युलर का तमाचा है। हम भाई-भाई कहते फिरते हैं। अभी भी समय है। जाग जाओ और अपनी पहचान बनाओ।’
आस्था सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी उनके इस वीडियो का संज्ञान लिया है और पूरे विवरण के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है। इस वीडियो के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज की मानसिकता को लेकर बहस छिड़ गई है। इससे पहले आस्था सिंह ‘ठाकुर हूं’ बयान को लेकर चर्चाओं में आई थी। अब उन्होंने एक मुस्लिम पुरुष पर उनके साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है।











