नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर एक बार फिर जोरदार हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में रडार और ड्रोन ठिकानों पर अमेरिकी बमबारी हुई है। इससे पहले ईरान ने एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया था। इसके बाद अमेरिका ने ताजा हमला किया है। ईरान ने जवाबी हमले में कुवैत पर हमला कर दिया। कुवैत ने ईरानी हमलों की पुष्टि की है।
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमान ने अपने बयान में कहा कि शनिवार और रविवार को ईरान में गेरुक शहर के आसपास और केशम द्वीप पर हमले किए। ये कार्रवाई ईरान की आक्रामक कार्रवाइयों के जवाब में की गई थी। इससे पहले ईरान ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उड़ान भर रहे एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराया था। जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमला किया। कुवैत ने कहा कि उसकी हवाई सुरक्षा ने ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोकने के लिए गोलीबारी शुरू की थी। ईरान का भी कहना है कि उसने एक अमेरिकी हमले का जवाब दिया है। यह ईशारा कुवैत पर किए गए हमले की तरफ था। दरअसल, कुवैत में अमेरिकी सेना का सेंट्रल मुख्यालय है।
गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका का युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच अस्थायी शांति समझौते के बाद भी युद्ध रोकने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं हो रहा है। न ही ईरान झुकने का नाम ले रहा है और न ही अमेरिका। दरअसल अमेरिका के गोरुक और केशम द्वीपों में हमले से ईरान बौखलाया हुआ है। दूसरी तरफ अमेरिका कह रहा है कि ये नए हमले तेहरान की आक्रामक कार्रवाइयों का जवाब थे। ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब दोनों देश युद्धविराम को बढ़ाने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोलने के लिए एक शांति समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

















