कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। खबर है कि मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। यह जानकारी उनके आवास पर हुई एक अहम बैठक के बाद सामने आई। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट मंत्रियों के साथ नाश्ते पर बैठक हुई थी। इसी दौरान सिद्दरमैया ने अपने सहयोगियों को अपने फैसले की जानकारी दी।
कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा शुरू
खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है और वह दोपहर 3 बजे लोक भवन जाने वाले हैं। सिद्दरमैया के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद कर्नाटक की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस के भीतर नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

















