कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल कोलकाता में ईद समारोह के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
वकील रिंकी चटर्जी ने सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि ममता बनर्जी की टिप्पणियों से सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगड़ा। ममता बनर्जी ने सनातन धर्म को गंदा धर्म कहा। इससे करोड़ों लोगों की धार्मिक विश्वास को गहरी ठेस पहुंची।
रिंकी चटर्जी ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि बंगाल चुनाव अभियान के दौरान ममता बनर्जी ने कथित तौर पर भड़काऊ बयान दिया। इसमें उन्होंने कहा कि यदि कोई विशेष समुदाय हिंदुओं पर हमला करता है, तो “उनके 12 बज जाएंगे”। इस तरह की टिप्पणी से सांप्रदायिक वैमनस्य बढ़ता है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
- धारा 351(1): आपराधिक धमकी
- धारा 352: शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना
- धारा 353(2): विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच नफरत या दुश्मनी को बढ़ावा देने के इरादे से बोलना
शुभेंदु अधिकारी ने ममता की राजनीति पर उठाए सवाल
इस साल मार्च में ही भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभेंदु अधिकारी ने एक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने कथित तौर पर “गंदा धर्म” शब्द के इस्तेमाल पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने सोशल मीडिया पर ही पूछा था कि आप विशेष रूप से किस धर्म का संदर्भ दे रही थीं? सनातन हिंदू धर्म? उन्होंने टीएमसी अध्यक्ष पर आरोप लगाया था कि वे मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए “लगभग समझ न आने वाली उग्र उर्दू बोली” का इस्तेमाल कर रही थीं और

















