NEET-UG घोटाले के मामले में सीबीआई लगातार एक्शन मोड में है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में छानबीन की जा रही है। इसी क्रम में लीक के मामले में गिरफ्तार आरोपी कोचिंग संचालिकी मनीषा हवलदार को केंद्रीय एजेंसी ने आज दिल्ली के राउज एवेन्यु कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 6 दिनों की सीबीआई की रिमांड में भेज दिया गया है।
कौन है मनीषा हवलदार
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा हवलदार एक भौतिक विज्ञान की शिक्षिका है। उसे नीट पेपर लीक के मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने 6 दिन की पुलिस हिरासत मांगते हुए दावा किया था कि वह NTA द्वारा पैनल में शामिल एक फिजिक्स ट्रांसलेटर है। हालांकि, उसके वकील ने रिमांड अर्जी का विरोध किया। लेकिन कोर्ट ने जांच एजेंसी की मांगों को स्वीकार कर लिया।
#WATCH | NEET UG Paper leak case: Accused Manisha Sanjay Hawaldar brought to Delhi's Rouse Avenue court.
She is a physics teacher and was arrested from Pune, Maharashtra, in the NEET UG Paper leak case pic.twitter.com/p1LU0G0Bp3
— ANI (@ANI) May 25, 2026
जबकि, आरोपी के वकील की दलील थी की उसे 22 मई को गिरफ्तार किया गया था और उसने जांच में सहयोग किया है। पुलिस हिरासत देने का कोई आधार नहीं है।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 22 मई को महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। उसके रडार पर महाराष्ट्र के कई बड़े मास्टरमाइंड थे। इसमें डॉक्टर से लेकर शिक्षक और एजुकेशनल कंसल्टेंसी चलाने वाले शुभम खैरनार, सस्पेंडेड टीचर मनीषा मांढरे, ब्यूटी पार्लर की मालकिन मनीषा वाघमारे और लातूर के एक बाल रोग विशेषज्ञ (पेडियाट्रिशियन) मुख्य रूप से शामिल हैं। इन सभी से पूछताछ के बाद एजेंसी ने ये गिरफ्तारियां की थीं।

















