देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार देहरादून आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी में हलचल तेज हो गई है। पार्टी स्तर पर आंकड़े दुरुस्त किए जा रहे हैं कभी सरकार के स्तर पर मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा होने की संभावना है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष 28 से 30 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून में रहेंगे। उत्तराखंड राज्य में 2027 केए विधानसभा चुनाव के बिगुल के बीच उनका प्रथम प्रवास राजनीतिक लिहाज से अहम माना जा रहा हैं। संगठन के साथ और मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ उनकी बैठकें रखी गई हैं। माना जा रहा है कि नितिन नबीन अपने साथ सर्वे रिपोर्ट्स, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से मिल रहा फीडबैक लेकर आयेंगे और संगठन की चुनावी योजना को अंतिम रूप देंगे।
ऐसे कहा जा रहा है कि आगामी एक सप्ताह में बीजेपी में कुछ बड़े फैसले होने जा रहे हैं, जिसका ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। इन दिनों बीजेपी में कार्यकर्ताओं में दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, आगे एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को जुटना है, 2027 में बीजेपी की चुनावी रणनीति क्या होगी। ये सभी विषय राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे में केंद्र बिंदु में रहने वाले हैं।

















