Complaint against Rahul Gandhi: कांग्रेस शब्दों की मर्यादा को पूरी तरह से तार-तार कर चुकी है। वैसे भी जब पार्टी के लीडर ही घटिया बातें करते हों तो कनिष्ठों से उम्मीद करना बेकार है। बात कर कर रहे हैं कांग्रेस नेता औऱ एलओपी राहुल गांधी की, जो कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ आए दिन ऊटपटांग बातें करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने पीएम मोदी और संघ को देशद्रोही करार दे दिया था। अब इसी मामले में उनके खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने पुलिस में शिकायत दी है।
उन्होंने यह एफआईआर दिल्ली के तिगड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। आरोप है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को “देशद्रोही” कहा।
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला कुछ यूं है कि राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर थे। यहीं पर उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आरएसएस वाले आपके सामने आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह की बात करेंगे, तो आप उन्हें सीधे कह दें कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और आपकी संस्था देशद्रोही है।
उन्होंने बेतुकी बातें करते हुए आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने देश की आर्थिक व्यवस्था बेच दी है। हमेशा की तरह अंबानी और अडाणी का नाम लेकर कहा कि आर्थिक तूफान आने वाला है, जिससे सरकार लोगों की रक्षा नहीं कर पाएगी। वो अलग बात है कि तेलंगाना में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार है और वहां की सरकार ने भी अडाणी समूह के साथ 2024 में कुल 4 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। अडाणी समूह ने हजारों करोड़ का निवंश तेलंगाना में किया है। लेकिन राहुल गांधी ये बातें बेशर्मी के साथ भूल जाते हैं।
राहुल तो यह आरोप लगाने में लगे हैं कि मोदी और शाह ने संविधान पर हमला किया है और देश की संपत्ति तथा संस्थाओं को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंप दिया है। उन्होंने डिमोनेटाइजेशन (नोटबंदी) का भी जिक्र किया।
इसे भी पढ़ें: क्या है मूगा सिल्क शॉल और शिरुई लिली स्टोल, जिसे PM मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को दिया उपहार में
युवा मोर्चा की शिकायत
अभिषेक दुबे ने तिगड़ी थाने के SHO को शिकायत सौंपी। इसमें राहुल गांधी के बयान को देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ गंभीर बताया गया। बीजेपी युवा मोर्चा ने मामले में केस दर्ज कराने की मांग की है।
बीजेपी की प्रतिक्रिया
बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान भारतीय राजनीति की मर्यादा के खिलाफ है और यह उनकी निराशा को दिखाता है। नबीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद राहुल गांधी का स्वभाव और चरित्र इस तरह के बयानों में दिख रहा है। बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग भी की।

















