रुद्रप्रयाग। देवभूमि हिमालय में पंचकेदार में चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात पवित्र रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
देवभूमि की इस दिव्य धाम यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा रुद्रनाथ और हर हर महादेव का जयघोष किया।
उत्तराखंड के पर्यटन और तीर्थाटन विभाग ने श्रद्धालुओं को भगवान रुद्रनाथ में दर्शनों के लिए यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने हेतु पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा देवभूमि के चारधाम के आसपास बहुत से पौराणिक तीर्थ स्थल है जिनके दर्शनों के लिए यात्रा पहले की तुलना में अभी बेहद सुगम है ,ये ऐसे तीर्थ स्थल है जोकि देवों के स्थान को चरितार्थ करते है,यहां की अपनी ऊर्जा है जिसे श्रद्धालु यहां आकर अनुभव करता है।

















