लखनऊ । प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 31 मार्च, 2026 तक रामलीला मैदानों का सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 23 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। सभी परियोजनाओं के लिए धनराशि की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है। इन स्थलों के निर्माण के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निविदा की प्रक्रिया प्रगति पर है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद भदोही के ग्राम अमीरपट्टी में रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 102.67 लाख रूपये की धनराशि अनुमोदित की गई है। इसी प्रकार लखनऊ के विधानसभा क्षेत्र मोहनलाल गंज के ग्राम सिसेंडी में रामलीला मैदान बाउण्ड्रीवाल के लिए 116.60 लाख रूपये, मोहनलालगंज के ग्राम हिलगी में रामलीला मैदान के बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए 112.66 लाख रूपये, मोहनलालगंज के ग्राम बरवलिया में बाउण्ड्रीवाल के निर्माण के लिए 119.70 लाख रूपयेे, हरदोई के सवाइजपुर में रामलीला मैदान का पक्का गर्त बनवाने के लिए 102.67 लाख रूपये की धनराशि अनुमोदित की गई है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि गोरखपुर जनपद के विधानसभा खजनी में रामलीला मैदान के विकास और सौदर्यीकरण हेतु 279.71 लाख रूपये, प्रतापगढ़ के पट्टी में स्थित सार्वजनिक रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 99.88 लाख रूपये, जनपदरामपुर के साहूकारा मोहल्ला में रामलीला मैदान के लिए 137.17 लाख रूपये, रामपुर के विलासपुर के सोमवार की बाजार में स्थित रामलीला मैदान के लिए 299.205 लाख रूपये, जनपद गाजियाबाद के विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद में स्थित रामलीला मैदान मंच एवं एक संस्कृति केन्द्र के निर्माण के लिए 271.92 लाख रूपये, जनपद गोरखपुर के गीता वाटिका में स्थित श्रीरामलीला मंच के पुनर्निर्माण के लिए 99.95 लाख रूपये तथा जनपद फतेहपुर के अमौली में रामलीला परिसर रंगमच के सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए 242.55 लाख रूपये की धनराशि अनुमोदित की गई है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि जनपद गोंडा में विधानसभा क्षेत्र तरबगंज में स्थित पर्यटन स्थल महराज परमहंस बरियाडी के रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण हेतु 339.34 लाख रूपये, जनपद लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान के विकास हेतु 129.60 लाख रूपये, जनपद भदोही के ग्राम कंसापुर में रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण आदि के लिए 250.17 लाख रूपये, उन्नाव जनपद के वृन्दावन पार्क रामलीला स्थल को विकसित करने के लिए 244.57 लाख रूपये, जनपद फतेहपुर के खागा मार्ग स्थित रावण मैदान एवं रमबंदी में ऐतिहासिक रामलीला मैदान के जीर्णोद्वार के लिए 301.19 लाख रूपये, जनपद बिजनौर के विधानसभा नगीना के ग्राम कोतवाली स्थित रामलीला मैदान की चाहरदीवारी आदि के कार्य के लिए 180.24 लाख रूपये तथा हमीरपुर के ब्लाक श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण रामलीला मंच के निर्माण हेतु 91.33 लाख रूपये की धनराशि अनुमोदित की गई है।
जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार जनपद फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद आजाद नगर स्थित रामलीला प्रांगढ़ में टीन शेड डलवाने के लिए 79.73 लाख रूपये की धनराशि, जनपद हरदोई के अंतर्गत ग्राम बरबन के रामलीला मंच एवं अन्य विकास कार्य हेतु 189.02 लाख रूपये, जनपद हरदोई के अंतर्गत विधानसभा भरखनी, ग्राम लखनौर के रामलीला मंच एवं अन्य विकास कार्य के निर्माण हेतु 183.85 लाख रूपये तथा कुशीनगर लोकसभा के की ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग में रामलीला स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु 155.02 लाख रूपये की धनराशि अनुमोदित की गई है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि 7 जनपदों की परियोजनाओं के लिए सीएनडीएस संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। शेष जनपदों की परियोजनाओं के लिए यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि0 को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इन संस्थाओं को समस्त कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए है।

















