खाड़ी युद्ध के चलते दुनियाभर में तेल की किल्लतें बढ़ गई हैं। इससे भारत भी अछूता नहीं है। हालांकि, अब तक भारत ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी, लेकिन आज से देश की राजधानी दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह से पेट्रोल 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। यह 2022 के बाद पहली बार हुआ है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
क्यों बढ़ी कीमतें?
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है और उसकी कीमतें बढ़ गई हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी भी कारण बने। तेल कंपनियों ने इसी आधार पर कीमतें संशोधित की हैं। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को मध्यरात्रि ईमेल भेजकर इस बढ़ोतरी की जानकारी दी थी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली आबकारी घोटाला: अरविंद केजरीवाल समेत चार के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का नोटिस, जस्टिस स्वर्णकांता केस से हुईं अलग
नई कीमतें क्या हैं?
नियमित पेट्रोल: पहले ₹94.77 प्रति लीटर था, अब ₹97.91 प्रति लीटर हो गया है (3.14 रुपये की बढ़ोतरी)।
प्रीमियम पेट्रोल: पहले ₹102 से ₹104 प्रति लीटर था, अब ₹105.14 से ₹107.14 प्रति लीटर हो गया है।
नियमित डीजल: पहले ₹87.67 प्रति लीटर था, अब ₹90.78 प्रति लीटर हो गया है (3.11 रुपये की बढ़ोतरी)।
कुछ रिपोर्ट्स में पेट्रोल को 97.77 रुपये बताया गया है, लेकिन डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार लागू दर ₹97.91 है।
किस पर कितना असर?
यह बढ़ोतरी सीधे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रभावित करेगी। जो रोजाना ऑफिस या काम के लिए गाड़ी से जाते हैं, उनकी रोजाना की खर्च बढ़ जाएगा। ट्रांसपोर्टर, टैक्सी-ऑटो वाले, छोटे व्यापारी और सामान ढोने वाले लोगों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा। कच्चा तेल महंगा होने से न सिर्फ ईंधन बल्कि इससे जुड़ी दूसरी चीजों की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं, जैसे कि ट्रांसपोर्ट से आने वाले सामान। आम आदमी की जेब पर यह अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ेगा।

















