उत्तराखंड

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में महिला ड्रग डीलर राबिया गिरफ्तार, SOTF ने तंग गलियों में छापा मारकर पकड़ी भारी मात्रा में स्मैक

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एसओटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला ड्रग डीलर राबिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 39.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। आईजी कुमाऊं के निर्देश पर हुई यह बड़ी कार्रवाई।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

हल्द्वानी । अपराधियों की पनाहगृह कहे जाने बनभूलपुरा क्षेत्र की तंग गलियों में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स ने छापा मार कर एक महिला को गिरफ्तार किया है आरोपी महिला के ड्रग्स डीलर होने की बात कही गई है।

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार रेंज एसओटीएफ टीम एवं थाना वनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक महिला अभियुक्ता को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

संयुक्त टीम की कार्यवाही

दिनांक 14.05.2026 को संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान राबिया पत्नी फहीम उर्फ बबलू निवासी अली मस्जिद के पास, नाले के पास बंद गली, थाना कोतवाली वनभूलपुरा हल्द्वानी को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से कुल 39.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना वनभूलपुरा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Share