हल्द्वानी । अपराधियों की पनाहगृह कहे जाने बनभूलपुरा क्षेत्र की तंग गलियों में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स ने छापा मार कर एक महिला को गिरफ्तार किया है आरोपी महिला के ड्रग्स डीलर होने की बात कही गई है।
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार रेंज एसओटीएफ टीम एवं थाना वनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक महिला अभियुक्ता को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त टीम की कार्यवाही
दिनांक 14.05.2026 को संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान राबिया पत्नी फहीम उर्फ बबलू निवासी अली मस्जिद के पास, नाले के पास बंद गली, थाना कोतवाली वनभूलपुरा हल्द्वानी को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से कुल 39.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना वनभूलपुरा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

















