अगर आप किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने किसानों से साफ कहा है कि वे 30 जून तक अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवा लें। अगर तय समय तक यह काम पूरा नहीं हुआ, तो पीएम किसान योजना की अगली किस्त रुक सकती है।
Farmer ID के बिना नहीं आएगी अगली किस्त
सरकार का उद्देश्य किसानों का सही रिकॉर्ड तैयार करना और योजनाओं का लाभ सीधे असली किसानों तक पहुंचाना है। इसी वजह से अब फार्मर आईडी को जरूरी किया जा रहा है। कई राज्यों में यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। फार्मर आईडी एक तरह की डिजिटल पहचान होगी, जिसमें किसान की जमीन, खेती और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज रहेगी। इससे सरकार को यह पता लगाने में आसानी होगी कि कौन किसान खेती कर रहा है और किसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इससे फर्जी लाभार्थियों पर भी रोक लगेगी। अगर कोई किसान 30 जून तक फार्मर आईडी नहीं बनवाता है, तो उसके पीएम किसान योजना के पैसे अटक सकते हैं। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द यह काम पूरा करा लें।
यह भी पढ़ें- किसान तुरंत बनवाएं फार्मर आईडी, मिलेंगे कई बड़े फायदे
फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र, कृषि विभाग कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता और जमीन से जुड़े दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं। कई जगहों पर ग्राम पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि किसानों को आसानी से सुविधा मिल सके। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था किसानों के हित में बनाई जा रही है। इससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और जरूरतमंद किसानों तक मदद सही समय पर पहुंचेगी। वहीं किसानों का रिकॉर्ड डिजिटल होने से भविष्य में दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना भी आसान हो जाएगा। ऐसे में सभी किसानों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि पीएम किसान योजना की किस्त बिना किसी परेशानी के उनके खाते में आती रहे।














