प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसका फायदा देश के छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को ₹6,000 की मदद दी जाती है। यह पैसा तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजा जाता है।
अभी किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कई किसानों को डर है कि कहीं उनका नाम लिस्ट से हट तो नहीं गया है या उनकी किस्त रुक तो नहीं गई है। ऐसा डर अक्सर तब होता है जब पिछली किस्त नहीं मिलती या स्टेटस में जानकारी सही नहीं दिखती। कई बार किसानों को किस्त इसलिए नहीं मिलती क्योंकि उनके दस्तावेज पूरे नहीं होते। जैसे कि eKYC पूरी न होना, बैंक खाता आधार से लिंक न होना या जानकारी गलत होना। सरकार समय-समय पर लाभार्थियों की जांच करती है ताकि सिर्फ सही किसानों को ही पैसा मिले। इसलिए अगर किसी को पैसा नहीं मिला है तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए। स्टेटस चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए-
सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट खोलें। “Know Your Status” पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। मोबाइल पर आया OTP भरें। फिर “Get Data” पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। इसमें दिखेगा कि आपको कितनी किस्तें मिली हैं, eKYC पूरी है या नहीं और अगली किस्त आएगी या नहीं।
यह भी पढ़ें- PM Kisan 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट: जानें कब आएंगे आपके खाते में पैसे और नए नियम
eKYC क्यों जरूरी है?
eKYC करना बहुत जरूरी है। अगर यह पूरा नहीं है तो आपकी किस्त रुक सकती है। इसे आप OTP से ऑनलाइन या CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से पूरा कर सकते हैं। अभी सरकार ने 23वीं किस्त की तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन पिछले रिकॉर्ड के अनुसार यह किस्त जून से अगस्त के बीच आने की संभावना रहती है। सही तारीख सरकार ही बताएगी। किस्त क्यों रुक सकती है-
eKYC पूरी न होना, बैंक खाता आधार से लिंक न होना, गलत बैंक जानकारी, दस्तावेज में गलती, अपात्र होना।














