पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इसमें से असम और पश्चिम बंगाल में तो भाजपा की सुनामी आई। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर तो तिहाई बहुमत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। इसी के साथ 294 विधानसभा सीटों वाली बंगाल में 148 का बहुमत का आंकड़ा है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 294 में 293 सीटों के लिए मतगणना हुई। बाकी के एक फाल्टा में मतदान रद्द होने के चलते 293 सीटों की ही गिनती हुई। इस चुनाव में इस बार भाजपा ने न केवल ग्रामीण, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी टीएमसी के गढ़ को भाजपा ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इसी के साथ ममता बनर्जी की तुष्टिकरण वाली सरकार का अंत हो गया है।
क्या कहते हैं आंकड़े
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल चुनाव में जहां भाजपा ने 206 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं टीएमसी दूसरे स्थान पर रही, जिसने 80 सीटों पर जीत हासिल की। इस चुनाव में ममता बनर्जी अपने गृह क्षेत्र भबानीपुर में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15,105 मतों के भारी भरकम अंतर से मात दी। इसके साथ ही भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने कहा, जो गुंडे और चोर हैं उन पर भाजपा सरकार आने वाले दिनों में कानूनी तरीके से कार्रवाई करेगी। इसीलिए उनके साथ मारपीट करने की आवश्यकता नहीं है।
वहीं असम की बात करें तो वहां भाजपा ने असम में एक बार फिर से जीत हासिल की। राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से 82 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है। जबकि, कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि , बीपीएफ ने 10, एजीपी ने 10 और एआईयूडीएफ ने दो सीटों पर जीत हासिल की है।
इसके अलावा पुडुचेरी विधानसभा की बात करें तो 30 विधानसभा सीटों वाली राज्य विधानसभा में से एआईएनआरसी- 12, डीएमके- 5, बीजेपी-4, आईएनडी-3, टीवीके ने 2 सीटों पर जीत हासिल की।

















