पश्चिम बंगाल के चुनाव के दौरान डायमंड हार्बर क्षेत्र की फाल्टा विधानसभा सीट से एक बड़ा मामला सामने आया है। मतदान के दिन ईवीएम (EVM) मशीनों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि कुछ बूथों पर भाजपा के बटन को टेप से ढक दिया गया था, जिससे मतदाता उस पर सही तरीके से वोट नहीं डाल पा रहे थे।
भाजपा उम्मीदवार देवांग्शु पांडा ने इस पूरे मामले को खुद सामने लाया। उन्होंने बताया कि जब वे कुछ बूथों पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ईवीएम में उनकी पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन टेप से ढका हुआ था। उनका कहना है कि यह या तो बड़ी लापरवाही है या फिर जानबूझकर की गई हरकत हो सकती है, जिससे वोटिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई। यह सीट तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान से जुड़ी हुई है, जिससे यह मामला और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है।
इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से तुरंत जांच की मांग की है। चुनाव आयोग ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सभी आरोपों की पूरी जांच की जाएगी। आयोग ने यह भी साफ किया है कि अगर जांच में यह बात सही पाई जाती है कि किसी बूथ पर ईवीएम के बटन पर टेप लगाया गया था, तो उस बूथ पर दोबारा मतदान कराया जा सकता है।

















