भीमताल । भीमताल से बड़ी खबर सामने आई है…जहां विशेष समुदाय के एक युवक पर युवतियों के साथ शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपी मोहम्मद यूनुस के खिलाफ मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
वहीं आरोपी की गिरफ्तारी अब तक न होने से नाराजगी और बढ़ गई है।
इसी बीच प्रशासनिक जांच में सामने आया कि आरोपी के परिवार द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है।
इसके बाद प्रशासन ने आरोपी की मां को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने या वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं,साथ ही उन्हें निर्धारित तिथि पर एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर भूमि से संबंधित प्रमाण देने को कहा गया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई न होने पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।स्थानीय लोगों और संगठनों ने पुलिस से फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है ये मामला हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करके प्रशासन के प्रकाश में लाया गया था।

















