देहरादून । राजधानी की सड़कों पर हजारों महिलाओं ने रैली के रूप में एकजुट होकर इंडी गठबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला जन आक्रोश पद यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए महिलाओं का साथ देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी सांसद माला राज्यलक्ष्मी और स्थानीय विधायक भी विपक्ष के प्रति विरोध प्रदर्शन के भागीदार बने।
परेड ग्राउंड में जनसभा का आयोजन
इस अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चे, महिला संगठनों की कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड में जनसभा भी की।
सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना
जनसभा में सीएम पुष्करबसिंह धामी ने महिला शक्ति वंदन अधिनियम (33% आरक्षण) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि संसद में समर्थन न देने और प्रदेश में मांग उठाने पर कांग्रेस के “दोहरा रवैया” सब ने देख लिया। उन्होंने कहा महिलाओं में आक्रोश कांग्रेस के बिल विरोधाभासी रुख की वजह से है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने कांग्रेस के “दोहरे चरित्र” का खुलासा और भंडाफोड़ करना चाहिए।
दीप्ति रावत का बयान
रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी की महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने महिलाओं को उनके वाजिब हक नहीं दिए, संसद में नारी शक्ति बिल का विरोध इसका उदाहरण है ।
सांसद माला राज्य लक्ष्मी का बयान
सांसद माला राज्य लक्ष्मी ने कहा पीएम मोदी देश की महिलाओं को बराबरी का हक देने के लिए संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका सम्मान करना चाहते है लेकिन विपक्ष को ये मंजूर नहीं।
नेहा जोशी ने विपक्ष पर साधा निशाना
महिला मोर्चा की नेहा जोशी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा संसद में किए व्यवहार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि जब इस बिल को समर्थन नहीं मिला तो विपक्ष के सांसद मेजे थपथपाकर हंस रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी धामी सरकार ने महिलाओं को उनके अधिकार दिए उन्हें हर जगह नेतृत्व प्रदान किया है।
कार्यक्रम में अन्य नेताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, विधायक विनोद चमोली सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चे की सदस्याएं आदि मौजूद रही।












