हरियाणा

हरियाणा : सिरसा के आसमान से गिरा पाकिस्तानी संदेश, हकीकत देख उड़े पुलिस के होश, इलाके में बढ़ी चौकसी

हरियाणा के सिरसा जिले में एक बार फिर पाकिस्तानी एयरलाइंस (PIA) का संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है। नाथूसरी चोपटा के खेड़ी गांव में मिले इस गुब्बारे ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला

Published by
एजेंसी

सिरसा (हि.स.) ।  हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में बुधवार को ‘पीआईए’ (Pakistan International Airlines) के लाेगाे वाले एक संदिग्ध विमान के आकार के एक गुब्बारा मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

खेड़ी गांव के खेतों में मिला गुब्बारा

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गुब्बारा गांव खेड़ी की ढाणी के खेतों में मिला। किसान जयबीर शर्मा ने बताया कि सुबह वह खेतों की तरफ गया तो उसे एक गुब्बारा दिखा जिस पर पीआईए लिखा हुआ था। गांव खेड़ी के अन्य लोगों को यह खबर मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया।

पुलिस ने गुब्बारा कब्जे में लेकर शुरू की जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे की जांच की और उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की घटना चोपटा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पहले भी मिल चुके हैं ऐसे गुब्बारे

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हवा के साथ उडक़र गुब्बारा सिरसा आया है, क्योंकि इससे पहले भी डबवाली, रानियां व ऐलनाबाद क्षेत्र में इस तरह के गुब्बारे मिल चुके हैं। सिरसा जिला पंजाब व राजस्थान के सीमा से सटा हुआ है और हवा के रूख के साथ पाकिस्तानी गुब्बारे यहां तक पहुंच जाते हैं।

हालिया घटनाएं और पुलिस की कार्रवाई

बीती 15 अप्रैल को भी जिले के गांव चामल में पाकिस्तान लिखा एक गुब्बारा मिला था। इससे पहले दो माह पूर्व ऐलनाबाद के गांव धौलपालियां व रानियां कस्बे के गांव मतुवाला के खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था। गुब्बारा पर पाक लिखा हुआ था और दूसरी तरफ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी का बयान

चोपटा थाना प्रभारी ने बताया कि गांव खेड़ी क्षेत्र से पीआईए लिखा एक गुब्बारा बरामद किया गया है, मामले की जांच की जा रही है और डरने जैसी कोई बात नहीं है।

Share

Recent News