नई दिल्ली । महाराष्ट्र के अमरावती से सामने आए मजहबी सेक्स स्कैंडल की परतें धीरे-धीरे सामने आती जा रहीं हैं, बेहद सिस्टमैटिक तरीके से चलने वाले इस पूरे सिंडिकेट ने अमरावती के परतवाड़ा में ही नहीं, बल्कि नागपुर सहित वनवासी क्षेत्रों को भी अपना निशाना बनाया है।
वनवासी इलाकों की लड़कियां भी बनीं शिकार
इस सिंडिकेट के पीड़िताएं केवल अमरावती के परतवाड़ा तक ही सीमित नहीं थीं। कईयों की पहचान नागपुर और परतवाड़ा के आसपास के वनवासी इलाकों की लड़कियों के तौर पर की गई है, जिससे स्पष्ट है कि इस मजहबी सिंडिकेट का नेटवर्क केवल एक इलाके तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा फैला हुआ था।
राज्यसभा सांसद की शिकायत के बाद मामला आया सामने
राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत के बाद से खुला अमरावती का यह वीडियो कांड अब गंभीर मामला बन चुका है। मोहम्मद अयान उर्फ अहमद तनवीर और 5 अन्य लोगों पर 300 से ज़्यादा लड़कियों को फंसाकर उनके 180+ न्यूड वीडियो बनाने की FIR हुई है।
पुलिस की कार्रवाई और दर्ज धाराएं
पुलिस ने मोहम्मद अयान उर्फ अहमद तनवीर और उसके सिंडिकेट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 294 के तहत, साथ ही POCSO एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट, 2000 के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
न्यायालय ने पुलिस हिरासत में भेजा, मोबाइल जब्त
इसके बाद न्यायलय ने 21 अप्रैल, 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने उसका मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिया है और कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीमें इस समय डिलीट किए गए अतिरिक्त डेटा को रिकवर करने का काम कर रही हैं।
लड़कियों को फंसाकर बनाया गया शोषण का शिकार
पुलिस सूत्रों की माने तो- जांच के दौरान पता चला है कि अयान ने कथित तौर पर कई लड़कियों से दोस्ती की, उनका भरोसा जीता और उन्हें प्रेम-संबंधों में फंसाया। उस पर पीड़ितों का यौन शोषण करने और उनकी सहमति के बिना वीडियो बनाया, जिनका इस्तेमाल बाद में डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने के लिए किया गया।
अमरावती केस: AIMIM से जुड़े आरोपी अयान के घर पर चला बुलडोजर, 180 नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप
पीड़ितों की संख्या को लेकर स्थिति
हालांकि शुरुआती दावों में पीड़ितों की संख्या काफी ज़्यादा बताई गई थी, लेकिन अधिकारियों ने अब तक आठ पीड़ितों की पुष्टि की है। फिर भी, उन्होंने संकेत दिया है कि जैसे-जैसे और लोग सामने आएंगे, यह संख्या बढ़ सकती है।
पुलिस की जांच और नेटवर्क की पड़ताल जारी
इस पूरे मामले में अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद सिंगुरी ने बताया कि वीडियो में दिख रही सभी पीड़ितों की पहचान करने और यह पता लगाने के प्रयास जारी हैं कि अब तक मिले वीडियो के अलावा ऐसे कितने और वीडियो बनाए गए थे।
वीडियो बेचने के आरोप और संगठित गिरोह की आशंका
हालांकि जांच अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इन वीडियो को बनाने या बांटने में कोई बड़ा संगठित नेटवर्क शामिल है।
वहीं सूत्रों की माने तो मोहम्मद अयान और उसके सिंडिकेट के लोग इन वीडियो को पोर्न वेबसाइट पर भी बेच भी रहे थे।
पीड़ितों के लिए विशेष सहायता व्यवस्था
वहीं पुलिस ने पीड़ितों की मदद के लिए, महिला अधिकारियों की देखरेख में संपर्क के विशेष माध्यम स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ितों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी, और इस बात पर ज़ोर दिया है कि ऐसी पहचान उजागर करना एक दंडनीय अपराध है।
दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और भूमिका
इस अमरावती सेक्स स्कैंडल ताज़ा अपडेट की बात करें तो- पुलिस ने एक अन्य दूसरे आरोपी मोहम्मद उजेर खान इक़बाल खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने अयान के मोबाइल फ़ोन से आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड करके और उन्हें सोशल मीडिया पर फैलाकर इस अपराध को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
वीडियो वायरल होने से बढ़ा आक्रोश
पुलिस के अनुसार लगभग 100 वीडियो ऑनलाइन फैलाए गए थे, जिससे स्थिति काफ़ी बिगड़ गई और पूरे महाराष्ट्र में भारी आक्रोश फैल गया।
अमरावती प्रकरण : फरहान हो या अयान, इनके लिए हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म ‘सवाब’ का काम!
पुलिस रिमांड और आगे की जांच
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी को हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया गया है। अब पुलिस को उम्मीद है कि वह इस नेटवर्क, वीडियो के स्रोत और उनके फैलाव की सीमा की आगे की जाँच के लिए पुलिस हिरासत रिमांड (PCR) की मांग करेगी।
पूछताछ से खुल सकती हैं और कड़ियां
वहीं जाँचकर्ताओं का मानना है कि उससे पूछताछ से कई अहम कड़ियाँ सामने आ सकती हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या ऐसे कंटेंट को बनाने या बाँटने में कोई और लोग भी शामिल थे।
राजनीतिक मोड़ और AIMIM से जुड़े आरोप
बरहाल इस मामले ने अब एक राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है, जिसमें आरोपी के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी AIMIM से जुड़े होने के भी तथ्य सामने आए हैं।
AIMIM की सफाई
अमरावती सेक्स स्कैंडल को लेकर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी के AIMIM पार्टी से संबंध थे और वह स्थानीय चुनावों के दौरान पार्टी की सोशल मीडिया गतिविधियों को संभालने में शामिल था।
वहीं आरोपी के AIMIM से जुड़े होने के आरोपों के जवाब में, AIMIM के एक स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा कि वह व्यक्ति अब पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है, हालाँकि अतीत में उसके पार्टी से संबंध हो सकते हैं।
SIT जांच की मांग और राजनीतिक प्रतिक्रिया
BJP नेता किरीट सोमैया ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए और आरोपी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग करते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए साथ एक विशेष जाँच दल (SIT) के गठन की भी मांग की।
उन्होंने कहा- “अमरावती SEX स्कैम में अयान मोहम्मद और उसके गिरोह ने 16 और 17 साल की दर्जनों लड़कियों का शोषण किया और उनके साथ बलात्कार किया; ये लड़कियाँ 11वीं और 12वीं कक्षा की कोचिंग क्लास में जाती थीं। परतवाड़ा, अचलपुर, अमरावती और नागपुर की लड़कियों को ब्लैकमेल किया गया। मैंने पुलिस अधिकारियों, विधायक प्रवीण तायडे और सांसद अनिल बोंडे से बात की है। मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से SIT नियुक्त करने का अनुरोध किया है।”

















