नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद बंगाल में टीएमसी के गुंडे नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पूरे देश से लोग काम की तलाश में हल्दिया आते थे। आज इसी जगह के युवा अंडमान और ओडिशा की ओर पलायन कर रहे हैं। वे रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी (TMC) सरकार के राज में अगर कोई चीज सचमुच फली-फूली है तो वह घुसपैठियों की फैक्ट्री है। टीएमसी का काम नकली दस्तावेज बनाना और मवेशियों की तस्करी करना। उन्होंने कहा कि TMC की राजनीति डर पर आधारित है।
पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों को दी 6 गारंटी
हल्दिया की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के लोगों को 6 गारंटी भी दी। पीएम मोदी की इन गारंटियों में भयमुक्त बंगाल, सरकारी सिस्टम की जवाबदेही, भ्रष्टाचार, अपराध की फाइलें खुलेंगी, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा, TMC के गुंडे नहीं बचेंगे, 7वां वेतन आयोग लागू होगा और
बंगाल में भ्रष्टाचार की फाइलें खुलेंगी शामिल है। पीएम मोदी ने अपनी रैली में लोगों को बंगाल को भयमुक्त करने की पहली गारंटी दी।
पीएम मोदी ने भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने और 7वां वेतन आयोग लागू करने की गारंटी दी है।
पीएम मोदी ने कहा- ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार की फाइलें खुलेंगी
इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल को भयमुक्त करने की पहली गारंटी और सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय करने की दूसरी गारंटी के साथ ही ममता सरकार को कटघरे में लेते हुए भ्रष्टाचार और अपराध की फाइलें खोलने की गारंटी दी। पीएम मोदी ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडे नहीं बचेंगे।
















