उत्तराखंड में नेशनल पॉलिटिकल पार्टियों ने चीफ इलेक्शन ऑफिसर की अपील के बाद, इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के निर्देशों का पालन करते हुए SIR के सामने अब तक 20863 बूथ लेवल एजेंट अपॉइंट किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने दलों का आभार प्रकट करते हुए उनसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 89 प्रतिशत जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 84 प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है।
प्रदेश के 5 जिलों में सभी दलों ने 100% BLA किए नियुक्त, SIR अभियान में निभाएंगे अहम भूमिका
प्रदेश के 13 में से 5 जनपद ऐसे हैं जहां दोनों ही दलों द्वारा शत प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 10551, कांग्रेस ने 9869, सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर राज्य में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई थी और उनसे 100% BLA नियुक्त करने का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद राजनीतिक दलों ने अधिकतर BLA नियुक्त कर दिए हैं।
SIR की तिथि टल सकती है
पूर्व में कहा गया था कि अप्रैल माह में SIR शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि पहले जनगणना होगी उसके बाद SIR की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा।













