ईरान जहां पर लड़कियों का खुले सिर निकलना सबसे बड़ा अपराध माना जाता है और वहाँ पर लड़कियों को इस अपराध के लिए सजाए मौत तक दे दी जाती है। महसा अमीनी की मौत के बाद हुए आंदोलनों में अभी तक सजाए मौत दी जा रही हैं। मौत से भी बदतर सजाएं दी जाती हैं, किसी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया जाता है तो किसी की आँख में गोली मार दी जाती हैं।
विकृत हुई कई ईरानी सुंदरियाँ सोशल मीडिया पर बहादुरी की मिसाल बनकर छाई हुई हैं। मगर इनसे ईरान के मारे गए जनरल कासिम सुलेमानी का क्या रिश्ता है क्योंकि ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स में कुद्स बल का नेतृत्व करने वाले जनरल कासिम सुलेमानी की 2020 में अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी। उसकी मौत के इतने साल बाद उसकी भतीजी और बेटी के बारे में हैरान करने वाली जानकारियाँ सामने आई हैं।
जिस अमेरिका को ईरान सबसे बड़ा दुश्मन मानता है और कहता भी है, वहीं पर जनरल कासिम की भतीजी और भतीजी की बेटी रहती थीं। उसकी भतीजी की बेटी अर्थात पोती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अय्याश ज़िंदगी का वीडियो बनाकर दिखाया था और साथ ही उसकी माँ ने अमेरिका को “ग्रेट सैटन” अर्थात “भयानक शैतान” कहा था।
अमेरिकी बेस पर हमले का मनाया जश्न, सुलेमानी की बेटी गिरफ्तार
nypost के अनुसार हामीदह सुलेमानी अफ़शार ने कथित रूप से अमेरिकी सैनिकों और सैन्य बेस पर ईरानी हमले का जश्न मनाया था। अब हमीदह का और उसकी बेटी सरीनासदत हुसैनी दोनों का ग्रीन कार्ड उनके ईरानी शासन के साथ संबंधों के कारण समाप्त कर दिया गया है और उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुए अमेरिकी सरकार द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि यूनाइटेड स्टेटस में रहते हुए भी उसने ईरानी शासन के प्रोपोगैंडा को ऐज बढ़ाया और मिडल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों और सैन्य बेस पर हमलों का जश्न मनाया और साथ ही नई ईरानी सरकार की तारीफ की। अमेरिका को भयानक शैतान कहा। 47 वर्षीय अफ़शार 2015 में टूरिस्ट वीज़ा पर अमेरिका आई थी और उसे 2019 में शरण दी गई और 2021 में बाइडन प्रशासन से ग्रीन कार्ड मिला।
बिकनी में तस्वीरें
जनरल की ग्रांडनीस अर्थात उसकी पोती ने सोशल मीडिया पर लोगों को दिखाया कि कैसे वह एक अय्याश ज़िंदगी जी रही है और वह भी उस देश में जिसे उसकी खुद की माँ “भयानक शैतान” कहती है। उसने अपने प्राइवेट हवाई जहाजों की तस्वीरें पोस्ट की हैं और याट पर धूप सेंकने और म्यूज़िक फ़ेस्टिवल में नाचने जैसी तस्वीरें पोस्ट की हैं। उसके इंस्टाग्राम से यह भी पता चलता है कि उसने हाल ही में मियामी की यात्रा की थी और जहां पर उसने ड्रिंक्स के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। उसने बिकनी में भी अलास्का में फ़ोटो ली थीं और एफ 1 रेस में भी गई थी।
जो उसकी और फ़ोटो हैं, उनमें वह स्किन टाइट ड्रेस पहने हुए है और अपने बालों पर भी तरह-तरह के प्रयोग किये हुए है और साथ ही उसने छोटी-छोटी स्कर्ट भी पहनी हुई है।
दोगलेपन पर उठे सवाल
अब इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो रहा है। ईरान में हिजाब के खिलाफ अभियान चला रही मसीह अलीनेजद ने एक्स पर पोस्ट लिखकर इस दोगलेपन पर प्रश्न किये हैं। उन्होंने एक ऐसी महिला के साथ उसका चित्र पोस्ट किया, जिसे केवल हिजाब न पहनने के कारण तेजाब का सामना करना पड़ा था और उनका चेहरा शिकार हो गया था। उन्होंने लिखा कि ईरान में सुरक्षा बलों ने मार्जिएह पर इसलिए तेजाब फेंक दिया था क्योंकि उसने हिजाब सही से नहीं पहना था।
The security forces in Iran threw acid on Marziyeh for not covering her hijab “properly”.
And this one? The grandniece of Qasem Soleimani the slain IRGC commander, in a luxury life in America, without hijab.
Yes for us ordinary women in Iran: show our hair, lose our face,… pic.twitter.com/qMtDxVM1Ei
— Masih Alinejad 🏳️ (@AlinejadMasih) April 5, 2026
हालांकि अब उसका इंस्टाग्राम डिलीट हो चुका है। मगर उससे वीडियो आदि सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। ओली लंदन नामक यूजर ने भी उसका वह वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपना अय्याश जीवन दिखा रही है और जिसे वह अमेरिका में जी रही थी। उसमे वह महंगी बाइक चला रही है, पब में डांस कर रही है और छोटे-छोटे कपड़े पहने हुए है। सिर पर न ही हिजाब है और न ही कपड़े ही बड़े हैं।
This is the niece of slain Iranian IRGC chief Qasem Soleimani.
Her uncle was responsible for terrorist attacks around the world and the deaths of thousands of civilians.
She was living a lavish life in Los Angeles before being arrested by ICE. pic.twitter.com/C8EVh7w093
— Oli London (@OliLondonTV) April 5, 2026
हालांकि ऐसे भी लोग सोशल मीडिया पर हैं, जो यह कह रहे हैं कि इन दोनों का कोई भी नाता कासिम सुलेमानी के साथ नहीं है, परंतु मीडिया और अमेरिकी सरकार का कहना और मानना यह नहीं है। लोगों का कहना है कि ये ईरान के जनरल कासिम की ही रिश्तेदार हैं।
लौरा लूमर ने पोस्ट लिखा कि यह प्रश्न तो उठता ही है कि आखिर इनके पास इतना पैसा आया कहाँ से? इनकी डिजाइनर ज्वेलरी, प्लास्टिक सर्जरी और महंगे कपड़ों का पैसा कौन देता है? इसके सभी आउट फिट डिजाइनर हैं और वह अपनी तमाम पोस्ट्स में अपने महंगे कपड़े दिखा रही है।
लौरा लूमर ने यह भी लिखा कि गिरफ़्तार होने और DHS द्वारा उन दोनों की हिरासत की योजना बनाए जाने से कई दिन पहले, इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया था। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ ईरान में आम लड़कियां केवल हिजाब सही से न पहनने के कारण मारी जा रही हैं तो वहीं कासिम की ये रिश्तेदार आधे कपड़ों में ऐश कर रही हैं।
















