दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पुलिस लाइन कारली में मंगलवार काे 5 लाख की इनामी महिला नक्सली सोमें कड़ती सहित पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 9 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ डीआईजी राकेश, दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं दंतेवाड़ा एसपी गाैरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद उनकी निशानदेही पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियाें के विभिन्न ठिकानों पर छिपाकर रखी गयी इंसास रायफल, एसएलआर एवं बीजीएल सहित कुल 40 हथियार भी बरामद किए।
US-इजराइल ने ईरान पर किया भीषण हमला, धमाकों से दहला इस्फहान शहर; दुबई में तेल टैंकर में आग
केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नक्सली खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 5 लाख की इनामी भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य सोमें कड़ती बीजापुर जिला अंतर्गत थाना मिरतुर के चेरली निवासी, एक लाख की इनामी भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य लखमा पोयाम, निवासी बेचापाल थाना मिरतुर, एक लाख की इनामी भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सरिता पोडियाम निवासी हिंगुम, थाना जांगला, एक लाख की इनामी जोगी कलमू निवासी नेंड्रा थाना बासागुडा, एक लाख की इनामी गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य मोटी ओयाम निवासी पीडिया, थाना गंगालूर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक दंतेवाड़ा जिले में 607 नक्सली कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं, संयुक्त अभियानों में 92 नकलियों को गिरफ्तार किया गया है और 54 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
















