मध्य प्रदेश के गुना जिले से 22 वर्षीय युवती के रेप का मामला प्रकाश में आय़ा है, जहां गुलाबगंज इलाके की रहने वाली पीड़िता एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहीं पर उसके साथ यास्मीन खान नाम की मुस्लिम महिला ने शौहर के साथ उसका रेप करवाया।
क्या है पूरा मामला
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता युवती गुलाबगंज इलाके की रहने वाली है और वह यास्मीन खान के यहां पार्लर का काम सीख रही थी। यास्मीन उसके साथ अच्छे संबंध रखती थी। लेकिन, उसके मन में तो कुछ और ही चल रहा था। करीब चार महीने पहले की बात है। यास्मीन ने युवती को काम के बहाने घर बुलाया। जब युवती पहुंची तो घर में यास्मीन नहीं थी, सिर्फ उसका पति शरीफ खान मौजूद था। शरीफ ने युवती के साथ जबरदस्ती रेप किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे और बदनाम कर देंगे।
यास्मीन ने दिया अपने शौहर का साथ
डर के मारे युवती ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में जब उसने यास्मीन को यह बात बताई तो यास्मीन ने इसे अनदेखा कर दिया और कहा कि किसी को मत बताना। इसके बाद कई बार ऐसा हुआ। यास्मीन युवती को घर बुलाती, धमकाती और अपने पति के साथ कमरे में भेज देती। शरीफ रेप करता और यास्मीन बाहर गेट पर पहरा देती थी ताकि कोई अंदर न आ सके। युवती बताती है कि शरीफ अक्सर पार्लर पर आता-जाता रहता था।
दोबारा रेप की कोशिश, लेकिन परिवार ने बचाया
शनिवार की शाम को फिर वही हुआ। शरीफ ने फोन करके युवती को घर बुलाया। नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी दी। युवती पहुंची तो घर में यास्मीन और शरीफ का भाई मुवीन खान भी मौजूद थे। शरीफ ने युवती को जबरन कमरे में ले जाने की कोशिश की और रेप करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो हाथापाई हो गई। शरीफ गिर पड़ा और घायल हो गया।
इसी दौरान किसी ने युवती के परिवार वालों को सूचना दे दी। परिवार वाले पहुंचे और युवती को बाहर निकाला। शरीफ भागने की कोशिश में गिरकर घायल हुआ। युवती ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर शरीफ खान, यास्मीन खान और मुवीन खान के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी हितिका वासल के अनुसार, युवती ने पूरी घटना पुलिस को बताई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

















