सोमवार, 23 मार्च 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है और निवेशकों के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज की शुरुआत से ही सोना-चांदी सस्ते होते नजर आए।
सुबह के समय 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 6,706 रुपये गिरकर ट्रेड कर रहा था। सोने ने दिन की शुरुआत 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम से की थी, जबकि पिछले दिन यह 1,44,492 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:45 बजे तक सोने की कीमत 4.64% गिरकर 1,37,786 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शुरुआत में थोड़ा बढ़त दिखी, लेकिन बाद में कीमतें लगातार गिरती चली गईं।
चांदी के दामों में तेज गिरावट- चांदी की कीमतों में भी इसी तरह गिरावट देखने को मिली। 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर लगभग 12,700 रुपये गिरकर 2,14,078 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। दिन की शुरुआत 2,17,702 रुपये से हुई थी, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार कमजोरी बनी रही। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी करीब 2,449 रुपये में मिल रही है। वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए 24,490 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। चेन्नई में भी कीमत लगभग यही है।
शहरों में अलग-अलग भाव, लेकिन हर जगह सोना सस्ता- अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो सोने के दाम में थोड़ा अंतर जरूर है, लेकिन गिरावट का असर हर जगह दिख रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई में यह 1,45,960 रुपये है। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट का भाव 1,48,570 रुपये है। कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद में भी लगभग इसी के आसपास कीमतें चल रही हैं।














