उत्तर प्रदेश के मथुरा के हाई वे पर फरसा वाले बाबा नाम से मशहूर गौ-रक्षक को ट्रक ने कुचलकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। गौ-रक्षक बाबा ने अपनी मोटर साइकिल से ट्रक सवार गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। ट्रक को ओवरटेक कर उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया मगर ड्राइवर ने रफ्तार तेज कर दी और बाबा के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।
मथुरा हाईवे जाम
घटना की जानकारी होने हजारों की संख्या में लोगों ने दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। आक्रोशित लोगों ने पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।












