Iran War से कमर टूटी जिन्ना के देश की, Munir के फरमान पर अब नहीं मनेगा Republic Day, तेल ने निकाला Pakistan का तेल
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

Iran War से कमर टूटी जिन्ना के देश की, Munir के फरमान पर अब नहीं मनेगा Republic Day, तेल ने निकाला Pakistan का तेल

मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने जहां पूरी दुनिया में कोई न कोई असर डाला है, वहीं जिन्ना के देश को शायद इसने सबसे ज्यादा प्रभावित कया है। भ्रष्ट सरकार, प्रशासन, फौज ने देश को चरमराई हालत में ला छोड़ा है

Written byAlok GoswamiAlok Goswami
Mar 19, 2026, 02:32 pm IST
in विश्व, विश्लेषण
Representational Image

Representational Image

भारत के पड़ोसी जिन्ना के कट्टर इस्लामी और आतंकवाद के प्रायोजक देश की ईरान युद्ध के चलते आर्थिक कमर टूट चुकी है। पहले से कंगाल पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली इस हद तक बढ़ गई है कि अब उसकी फौज के अगुआ ने गणतंत्र दिवस तक मनाने और परेड निकालने से मना कर दिया है। मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने पाकिस्तान को ऐसी मार मारी है कि वह घुटनों पर आ गया है। तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को आसमान छूने पर मजबूर कर दिया, जिसके चलते सेना प्रमुख असीम मुनीर को देश को अपने सबसे गौरव के उत्सव को स्थगित करना पड़ा है। गणतंत्र दिवस पर 23 मार्च को तय परेड अब रद्द कर दी गई है।

तेल ने निकाला जिन्ना के देश का तेल
मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका-इस्राएल युद्ध ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई बाधित कर दी है। इससे वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, और इससे पाकिस्तान जैसे आयात-निर्भर देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान का मासिक ईंधन आयात बिल 1.7 अरब डॉलर से बढ़कर 3.5-4.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ बन रहा है।

महंगाई का विस्फोटक रूप
जिन्ना के देश की दिसंबर 2025 तक मुद्रास्फीति दर 5.6% थी, लेकिन अब 2026 की शुरुआत में ही तेल संकट फिर से भड़क गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिसका असर हर वस्तु पर पड़ा है—सब्जियां, दालें, कपड़े सब महंगे हो गए हैं। रमजान और ईद के मौके पर यह महंगाई पाकिस्तानी अवाम के होश उड़ाए हुए है, क्योंकि परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य वस्तुओं के दाम 20-30 प्रतिशत
चढ़ चुके हैं।

जिन्ना के देश में सड़क पर पेट्रोल की कालाबाजारी

लगा दीं पाबंदियां
तेल संकट से निपटने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने कड़े उपाय अपनाए हुए हैं। सबसे बड़ा फैसला गणतंत्र दिवस परेड और संबंधित समारोह को रद्द करने का है, जिसे प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के कार्यालय ने जनरल मुनीर के फरमान के बाद “तेल संकट और कम खर्च नीति” का हवाला देकर लिया है। स्कूल-कॉलेज काफी हद तक बंद कर दिए गए हैं, सरकारी गाड़ियों का ईंधन आवंटन रोका गया है और मंत्रियों-सांसदों की पगार में कटौती का फरमान जारी हुआ है। एलएनजी की कमी से बिजली कटौती बढ़ गई, जिससे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने चेतावनी दी है कि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो मासिक तेल बिल 600 मिलियन डॉलर अतिरिक्त तक बढ़ सकता है।

आर्थिक नुकसान का आकलन
आईएमएफ के 7 अरब डॉलर बेलआउट पैकेज के बावजूद 2026 में पाकिस्तान की जीडीपी ग्रोथ कम रहने की आशंका है। निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, राजनीतिक अस्थिरता, विद्रोही गुटों के हमले और जलवायु आपदाओं के साथ तेल संकट ने अर्थव्यवस्था को गहरे संकट में धकेल दिया है। मध्य पूर्व में तनाव से अगले साल 12-14 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है, जिसमें पेट्रोलियम आयात 25-30 प्रतिशत महंगा हो गया। डॉलर की कमी से 125 विदेशी कंपनियां जिन्ना के देश को छोड़ने को तैयार हैं।

जनजीवन पर प्रभाव
बेशक, इन दिनों आम पाकिस्तानी की जिंदगी नर्क बनी हुई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने परिवहन महंगा कर दिया है, जिससे बाजारों में सब्जियों-फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। रमजान में रोजे रखने वाली अवाम को दालें-चावल तक लेने भारी पड़ रहे हैं। बिजली-पानी की कटौती से घरेलू जीवन ठप हो गया है। लॉकडाउन जैसे हालात में अफरातफरी जैसे हाल हैं।

सेना का फरमान
सेना प्रमुख सीम मुनीर का गणतंत्र दिवस न मनाने का फरमान ‘बचत’ की जरूरत की तरफ इशारा तो करता है, लेकिन यह सरकार की लाचारी भी दिखाता है। पहले से कर्ज के जाल में फंसा पाकिस्तान अब युद्ध की भेंट चढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना ठोस सुधारों के 2027 तक डिफॉल्ट का खतरा मंडराता रहेगा। कुल मिलाकर, यह संकट पाकिस्तान को फेल्ड स्टेट’ के तमगे की ओर ले जा रहा है।

पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी उछाल ने स्कूलों और सरकारी सेवाओं पर गहरा असर डाला है। मध्य पूर्व युद्ध से उत्पन्न ईंधन संकट के चलते सरकार ने ‘कड़े बचत उपाय’ लागू किए हैं, जिससे शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं को सीधा नुकसान हुआ है।

स्कूलों पर प्रभाव
सरकार ने सभी स्कूलों को दो हफ्तों के लिए बंद कर दिया है, यह बंदी 16 मार्च 2026 से शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री शरीफ ने ईंधन बचत के लिए यह फैसला लिया, क्योंकि छात्रों-शिक्षकों के आने-जाने से परिवहन लागत बढ़ रही थी। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को तुरंत ऑनलाइन कक्षाओं पर शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की कमी से पढ़ाई ठप हो गई है।

सरकार ने सभी स्कूलों को दो हफ्तों के लिए बंद कर दिया है (File Photo)

सरकारी सेवाओं में बदलाव
सरकारी दफ्तरों में काम का सप्ताह चार दिन तक सीमित कर दिया गया है, साथ ही ईंधन कोटे में 50 प्रतिशत कटौती की गई है। कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-होम का निर्देश जारी हुआ है, जिससे फाइलें लटक गई हैं और सेवाओं में देरी बढ़ी है। मंत्रियों व सांसदों की सैलरी में 25-50 प्रतिशत कटौती हुई है, विदेश दौरे रोके गए हैं और सरकारी वाहनों का उपयोग न्यूनतम किया गया है।

कहना न होगा कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने जहां पूरी दुनिया में कोई न कोई असर डाला है, वहीं जिन्ना के देश को शायद इसने सबसे ज्यादा प्रभावित कया है। भ्रष्ट सरकार, प्रशासन, फौज ने देश को चरमराई हालत में ला छोड़ा है। अवाम को नेतृत्व से कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Topics: israelasim munirतेलRepublic Day Paradeयुद्धमध्य पूर्वeconomyOil pricesपाकिस्तानiran warPakistaneconomic shutdownshahbaz sharifAmerica
Alok Goswami
Alok Goswami
A Delhi based journalist with over 25 years of experience, have traveled length & breadth  of the country and been on foreign assignments too. Areas of interest include Foreign Relations, Defense, Socio-Economic issues, Diaspora, Indian Social scenarios, besides reading and watching documentaries on travel, history, geopolitics, wildlife etc. [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

POJK Khwaja Asif

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रावलकोट और मीरपुर के लोगों को कहा ‘गैर-कश्मीरी’, भड़का कश्मीरी समुदाय

सना मलिक, एनसीपी नेता

UCC पर बोलीं सना मलिक: पाकिस्तान की तरह भारत में लागू हो इस्लामिक कानून, NCP नेता ने तीन तलाक, बहुविवाह का किया समर्थन

महरंग बलोच

पाकिस्तान: सामाजिक कार्यकर्ता महरंग बलोच समेत 4 को उम्रकैद, बलोच संगठनों ने उठाए गंभीर सवाल

G7 Summit में सब Iran-Izrael में उलझे थे, इधर भारत ने चला ये दांव -Parakh With Hitesh Shankar

तस्कर के पास से मिले हथियार

पंजाब: भारत को दहलाने की साजिश, पाकिस्तान से आया हथियारों का जखीरा

अनुपमा सिंह, प्रथम सचिव, जिनेवा में भारत का स्थायी मिशन

UN में भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, आतंकवाद और सिंधु जल समझौते पर दी सख्त नसीहत

Load More

ताज़ा समाचार

आपातकाल का सच

आपातकाल का सच: कुछ घाव इतिहास बनकर जीवित रहते हैं

भगवंत मान के खिलाफ लगे पोस्टर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पंजाब में लगने लगे बहिष्कार के बैनर

cm yogi adityanath addresses samvidhan hatya diwas emergency

संविधान हत्या दिवस: CM योगी ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए किए बड़े एलान, कहा- “सत्ता के लिए घोंटा गया लोकतंत्र का गला”

Amritsar Narco Terror Network Busted Afghan National Arrested Heroin Weapons Amritsar Police

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर रैकेट का भंडाफोड़: अफगान नागरिक सहित 7 गिरफ्तार, हथियार, हेरोइन और भारी कैश बरामद!

Moga RSS Swayamsevak Balidan Shaheedi Park Sah Sarkaryavah Ramgopal Speech Punjab

“संघ के स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा”: मोगा शहीदी पार्क में बलिदानी स्वयंसेवकों को दी गई श्रद्धांजलि

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनमोहन वैद्य जी का अधूरा वक्तव्य मीडिया में दिखाया

अयोध्या राम मंदिर दान केस: योगी सरकार की SIT का बड़ा एक्शन, AAP सांसद संजय सिंह लखनऊ तलब

केंद्रीय गृहमंत्री, अमित शाह

भारत सरकार का कन्‍वर्जन पर वार, एफसीआरए के नए नियमों से विदेशी चंदे पर शिकंजा कसा

वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

अत्याचारों का अड्डा बन गए थे इंदिरा गांधी के समय में पुलिस थाने

CM मान को बचाने के लिए बनाई “फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट”? सवालों के घेरे में AAP!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies